Thursday, June 4, 2026
- Advertisement -

फौजी के दिल को लेकर पुलिस परेशान

  • मौत के बाद नहीं हो पा रही फौजी के हृदय की जांच
  • पोस्टमार्टम में नही हो सका था मौत का कारण स्पष्ट

नगेन्द्र गोस्वामी |

मेरठ/कंकरखेड़ा: फौजी के दिल को लेकर कंकरखेड़ा पुलिस दर-दर घूम रही है। उसके दिल की जांच कराकर रिपोर्ट सेना में जमा करनी होगी। फौजी की मौत को डेढ़ माह से अधिक हो गया। कंकरखेड़ा पुलिस उसकी जांच कराने के लिए अलग अलग मेडिकल कॉलेज जा रही है, लेकिन मौत के बाद हृदय की जांच नहीं हो पा रही है। हृदय को उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में जांच के लिए भेजा गया दिल वापस आ गया है।

उधर, सैनिक की यूनिट से रिपोर्ट लेने के लिए सैनिक जांच अधिकारी कंकरखेड़ा थाने के चक्कर लगा रहे हैं। अब कंकरखेड़ा पुलिस मेरठ सीएमओ को पत्र लिखकर मृतक फौजी के हृदय की जांच कराने की अपील करने जा रही हैं। फौजी का हृदय अब तीन दिन से मेरठ कॉलेज में जांच के लिए आया हुआ है।

क्या था मामला

बुलंदशहर जिले के बीबीनगर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी कुलविंदर पुत्र कृष्णजीत सिंह सेना की सिग्नल कोर में सिपाही के पद पर तैनात थे। जिनकी पोस्टिंग कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के कैंट क्षेत्र में थी। 19 नवंबर 2020 को फौजी कुलविंदर अपनी बैरक में सोए हुए थे।

इसी दौरान फौजी को अचानक परेशानी हुई और उनका शरीर अचेत सा हो गया। फौजी को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। फौज में कागजी कार्रवाई होने के बाद कुलविंदर के शव को पोस्टमार्टम के लिए कंकरखेड़ा पुलिस को सौंप दिया गया।

कंकरखेड़ा पुलिस ने फौजी कुलविंदर के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा, लेकिन पोस्टमार्टम में कुलविंदर की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। वहां से जांच के लिए फौजी का दिल कंकरखेड़ा पुलिस को सौंप दिया गया।

कंकरखेड़ा पुलिस फौजी की मौत का कारण जानने के लिए उसके हृदय को अलग-अलग मेडिकल कॉलेज भेज रही है, लेकिन मेडिकल कॉलेज में जांच की सुविधा न होने की बात कही जा रही है। जिसके कारण फौजी का हृदय अभी मेरठ मेडिकल कॉलेज में ही रखा हुआ है।

10 7

इन मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजा गया हृदय

फौजी कुलविंदर की मौत का कारण जानने के लिए उसके हृदय को कंकरखेड़ा पुलिस ने पहले किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेजा था। लेकिन फौजी का हृदय वहां से वापस भेज दिया गया। दरअसल किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में इस जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं थी।

इसके बाद कंकरखेड़ा पुलिस ने मेडिकल कॉलेज को जांच के लिए फौजी का दिल भेजा। यहां भी इस तरह की जांच की सुविधा के लिए इंकार कर दिया गया। अब कंकरखेड़ा पुलिस असमंजस में है। आखिर जांच पूरी कहां हो सकेगी।

कंकरखेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक तपेश्वर सागर का कहना है कि लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज और मेरठ मेडिकल कॉलेज में मृतक फौजी के हृदय की जांच नहीं हो सकी। जिससे मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि अब सीएमओ मेरठ को एक पत्र लिख कर भेजा जा रहा है। जिसमें मृतक फौजी के हृदय की जांच कराने की अपील की जायेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ranveer Singh: FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग आदेश वापस लिया, कानूनी लड़ाई जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Rajasthan News: जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम कार्ड पर कड़ा प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर जिला प्रशासन...
spot_imgspot_img