- एएसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र को बनाया उप सेनानायक द्वितीय वाहिनी पीएसी सीतापुर
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: बिजनौर के एएसपी सिटी लक्ष्मी निवासी मिश्र शासन ने स्थानांतरण कर दिया है। उनको उप सेनानायक द्वितीय वाहिनी पीएसी सीतापुर बनाया गया है। डा.प्रवीन रंजन को यूपी 112 मुख्यालय लखनऊ से एएसपी सिटी बिजनौर बनाया गया है।
एएसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने तीन दिसंबर 2018 को एएसपी सिटी बिजनौर का पदग्रहण किया था। जिले की पुलिस ने उनके कुशल निर्देशन में कई बड़ी घटनाओं को खुलासा भी किया है। उन्होने दो वर्ष के कार्यकाल में अपने अंदाज में कार्य किया है।
इस दौरान एक महिला आरक्षी ने उनके ऊपर गंभीर आरोप भी लगाएं और उच्चाधिकारियों ने कार्रवाई की मांग भी की थी। बिजनौर के एएसपी सिटी बने डा.प्रवीन रंजन पहले भी बिजनौर में सीओ सिटी व सीओ चांदपुर के पद पर रह चुके है।

