जनवाणी संवाददाता |
रोहटा: शुक्रवार को जैनपुर रोहटा हिंदू जागरण मंच की बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में समस्त हिंदू समाज का योगदान ऐसा रहे जैसा श्री राम जब लंका के लिए युद्ध जा रहे थे, राम सेतु निर्माण में एक गिलहरी ने श्रीराम से सेतु में निर्माण में जो सहयोग दिखाया था। ऐसा ही समस्त हिंदू परिवारों को श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए दिखाना है।
हिंदू जागरण मंच ने देश की सुरक्षा और बढ़ती लविंग जेहाद की घटनाओं से हिंदू समाज को सचेत किय और बहन बेटियों को संस्कारवान और राष्ट्र विरोधी लोगों से बचाने की योजनाओं पर चर्चा की बैठक की। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष गौरव ने की संगठन विस्तार की योजना ब्लॉक के उपाध्यक्ष श्रीमान अनुज और ब्लॉक मंत्री पर विपिन कश्यप को संगठन के विस्तार से हिंदू संगठन को मजबूत करने की आवाहन किया।
बैठक का संचालन जिले के उपाध्यक्ष भारत भूषण ने किया। प्रांत के महामंत्री युवा गगन सोम ने लव जिहाद की घटना अगर किसी थाना क्षेत्र में होती है वहां का थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए और जिहादी को कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। अगर, किसी भी जेहादी पर कार्रवाई हो गई तो वह भविष्य में लविंग जिहाद जैसी घटना का नाम तो लेना क्या करने की भी चेष्टा नहीं करेगा। ब्लॉक के महामंत्री सचिन कश्यप जीबी बैठक में उपस्थित रहे।

