Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

शामली के निशानेबाजों ने बुंलंदशहर में बटोरे पदक

  • क्लब पहुंचने पर विजेता निशानेबाजों का स्वागत

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: बुलंदशहर जीरो कूल शूटिंग एकेडमी द्वारा आयोजित द्वितीय सौरभ चौधरी मैमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में शामली राइफल क्लब शामली के निशानेबाजों द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया।

5 से 8 जनवरी को बुलंदशहर में आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में एयर राइफल एनआर चैम्पियन आॅफ चैम्पियन मुकाबले में निखिल पुंडीर निवासी महावतपुर शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि आनंद स्वरूप शुल्ल संसदीय कर्य एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री उप्र सरकार द्वारा निखिल को 5100 रुपये नकद पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

एयर पिस्टल सब जूनियर मैन वर्ग में मीत नैन ने 374/400 अंको के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया। एयर पिस्टल सब जूनियर बालिका वर्ग में मानवी निर्वाल ने 371/400 अंकों के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया। एयर राइफल एनआर यूथ वर्ग में निखिल पुंडीर ने 389/400 अंकों के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया। एयर पिस्टल सब जूनियर टीम वर्ग में जतिन निर्वाल, ऋषभ चौधरी एवं वंश चौधरी ने रजत पदक प्राप्त किया। क्लब आगमन पर सभी विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी, अंशु चौधरी, तपन मलिक, विकल्प देशवाल, पुलकित राठी, तरुण गिरी, सोनाक्षी गिरी, मयंक बालियान, निखिल पंवार, भोपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img