- पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को कर्मचारियों ने बनाई रणनीति
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश जनपद शाखा बिजनौर की पुरानी पेंशन बहाली के आगामी आंदोलन की रणनीति एवं निजीकरण के विरोध में सिंचाई विभाग में स्थित हॉस्टल में जनपद के विभिन्न शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों के अध्यक्षों एवं एवं मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई।
रविवार को हुई बैठक को संबोधित करते हुए अटेवा प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को सभी संगठनों को साथ में लेकर अटेवा ने लंबे समय से एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधुओं के नेतृत्व में संघर्ष किया है। जो अंत तक जारी रहेगा।
सरकार द्वारा आज घाटे के नाम पर सरकारी विभागों को निजक्षेत्रों में ले जाकर देश के आने वाले योग्य बेरोजगार युवाओं के साथ षड्यंत्र रच रही है। नई पेंशन व्यवस्था प्रणाली नीजिकरण की नीव है, जिसे संगठन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने कहा पुरानी पेंशन कार्मिकों का संवैधानिक हक है।
जिसके लिए अटेव लंबे समय से राष्ट्रीय स्तर पर संघर्षरत है। पूर्व आंदोलन की भाति आगामी आंदोलन में भी हम अटेवा के साथ पूरे मनोयोग से रहेंगे है। बैठक में रुपेश कुमार राजपूत, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सतीश कुमार वर्मा, माध्यमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष गयूर आसिफ, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधाकर, चालक महासंघ के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, अटेवा जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार, बीना रानी, नरेंद्र कुमार, गर्वित चौधरी, कुलवीर चौधरी, अरुण कुमार, रविंद्र कुमार, योगेश, चंद्रपाल, मनोज कुमार, वीरेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा की अध्यक्षता एवं अटेवा जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार के संचालन में बैठक आयोजित की गई।

