जनवाणी ब्यूरो |
शामली: आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन ने स्वयं सहायता समूहों पर बच्चों को ड्राई राशन वितरण में मनमानी व वितरण न करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायत की है।
मंगलवार को सौंपे गए शिकायती पत्र में आंगनबाडियों ने आरोप लगाया कि ऊन ब्लॉक में आंगनबाड़ी केन्द्रों को स्वयं सहायता समूहों द्वारा ड्राई शशन (गेहूं, चावल, दाल) उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह मनामनी करते हुए आदेशों की अवहेलना कर स्वयं वितरण का दबाव बना रहे है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि केन्द्रों पर सही तरीके से वितरण नहीं हो पा रहा है और जिसके कारण बच्चों के कुपोषण की जग भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। दिसंबर माह में कार्यक्रम अधिकारी ने बैठक का आयोजन भी किया गया था। जिसमें समूहों को पेकिंग कर आंगनबाड़ी केन्द्रों पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे।
इसके बाद भी आंगनबाड़ी को राशन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। आंगनबाड़ी को बच्चों को कुपोषण से बचाने में मुश्किल आ रही है। प्रार्थना पत्र देने वालों में बबीता, संतोष, अनुराधा शर्मा, बेबी शर्मा आदि मौजूद रहे।

