Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

जानिए, कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार पर क्यों मचा बवाल ?

जनवाणी ब्यूरो | 

नई दिल्ली: कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में बवाल हो गया है। बीजेपी के कुछ विधायकों ने खुली बगावत कर दी है। पार्टी के विधायक बसनगौड़ा यतनाल ने मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए। जो भी ब्लैकमेल करता है या पैसा देता है, उसे मंत्री बना दिया जाता है। इसके लिए कोटा है। बसनगौड़ा यतनाल ने कहा कि एक सीडी कोटा है और एक सीडी प्लस पैसा कोटा है।

बसनगौड़ा यतनाल का तीखा हमला यहीं नहीं रुका। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री को सीडी के जरिए ब्लैकमेल किया गया है। वहीं, बीजेपी के एक और विधायक कालाकप्पा बंदी ने भी कैबिनेट विस्तार पर नाखुशी जताई है। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का वफादार सिपाही हूं। मैं मंत्रिमंडल विस्तार से खुश नहीं हूं। इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img