Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

मां काली का 14 वां विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

नगीना: काली की विशाल काय प्रतिमा पर विधि विधान से हवन पूजन के बाद 14 वें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने हलुआ व आलू पूरी का प्रसाद ग्रहण किया।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगीना -कोतवाली मार्ग स्थित मां काली की विशाल काय प्रतिमा के सम्मुख सुबह 10 बजे जगत जननी मां काली की पूजा अर्चना व हवन किया गया जिसके बाद दोपहर 12 बजे मां काली के चरणों में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।

भंडारे के आयोजक हरिद्वार निवासी गौतम त्रिपाठी एवं विशाल गुप्ता उर्फ मोनू गुप्ता निवासी नगीना ने बताया कि माँ काली के चरणों में पिछले 14 सालो से भंडारे का आयोजन कराते आ रहे है और आगे भी कराते रहेगे।

05 15

भोला पंडित ने विधि विधान से हवन पूजन कराकर 14 वें विशाल भंडारे का शुभारंभ कराया। हवन पूजन में हरिद्वार से पधारे गौतम त्रिपाठी व विशाल गुप्ता उर्फ मोनू नगीना जजमान के रुप में उपस्थित रहे तथा उन्हीं के सहयोग से उक्त भंडारे का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उनके सहयोगी समाजसेवी विकास अग्रवाल, राहुल त्यागी, रिषभ गुप्ता, मुकेश चौहान, राम औतार, सभासद जोगेंद्र सैनी, शेर सिंह, मनोज बाल्मीकि, जितेंद्र वर्मा, विजय मोहन गुप्ता, रामरति गौतम, नंदकिशोर, अरविंद सिंह, मुकेश त्यागी, हरवेल सिंह आदि सेवाकार उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img