Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

शामली में पहुंची कोरोना वैक्सीन 5120 डोज की पहली खेप

  • तीसरी आंख और खाकी के पहरेदारी में रखी कोरोना वैक्सीन
  • पहले चरण मेें 4231 चिकित्सकों, हैल्थ वर्करों लगेगा टीका

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: गुरुवार को जनपद में कोरोना वैक्सीन की पहली खेप कड़ी सुरक्ष के बीच पहुंच गई है। पहली खेप में 5 हजार 120 टीके आए हैं। जिन्हें पूरी सर्तकता के साथ जनपद में स्थापित किए सात बूथों के कोल्ड चेन में सुरक्षित रखवा दिए गए हैं। सभी बूथों पर सीसी टीवी की निगरानी और पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। 16 जनवरी को प्रथम चरण में जनपद के 4231 चिकित्सकों एवं हैल्थवर्करों को टीका लगाया जाएगा।

कोरोना महामारी से बचाव के लिए प्रतिक्षारत वैक्सीन की पहली खेप गुरुवार को कड़ी सुरक्षा में शामली जिला अस्पताल के कोल्ड चेन में पहुंच गई है। जिसकों बाद में सभी सात केंद्रों पर भेजा जाएगा। प्रथम खेप में 5120 टीके शामिल है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं कोविड वैक्सीन के नोडल अधिकारी डा. आरके सागर ने बताया कि 16 जनवरी से सभी केंद्रों पर वैक्सीनेशन प्रारंभ हो जाएगा।

33 12

उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल के अलावा शामली सीएचसी, कैराना सीएचसी, कांधला सीएचसी, कुÞड़ाना सीएचसी, थानाभवन सीएचसी, ऊन सीएचसी समेत सातों केंदों पर दो-दो बूथ बनाए गए हैं। वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए सात कोल्ड चेन बनाई गई है।

प्रत्येक बूथ के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र के चिकित्साधिकारी को फैसिलिटी नोडल अधिकारी बनाया गया है। एसीएमओ स्तर के सात अधिकारियों को जिला स्तरीय नोडल बनाया गया है। इसके अलावा प्रशासन ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी नोडल नामित किए हैं। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर जिनके नाम होंगे उन्ही का वैक्सीनेशन होगा। बाकी बची वैक्सीन को पूरी सुरक्षा में कोल्ड चेन में ही रखा जाएगा।

शामली: वैक्सीनेशन का प्रथम चरण: 4231 स्वास्थ्यकर्मियों के मोबाइल पर आएगा मैसेज

कोरोना वैक्सीनेशन जिला नोडल अधिकारी डा. आरके सागर ने बताया कि प्रथम चरण में जनपद के 4231 चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का वैक्सीनेशन होगा। जिसमें सरकार चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ, प्राइवेट चिकित्सक व उनका स्टॉफ, आशाएं, आंगनबाडी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं शामिल है। सभी हैल्थ वर्करों के का डाटा पोर्टल पर फीड है। उनके मोबाइल नम्बर पर मैसेज जारी होगा। जिसमें नाम पता और वैक्सीनेशन केंद्र आदि की पूरी जानकारी शामिल होगी।

शामली: वैक्सीनेशन का द्वितीय चरण-पुलिस, कलक्ट्रेट, नपा कर्मियों का टीकारण

जिला प्रतिरण एवं कोरोना वैक्सीन के जिला नोडल अधिकारी डा. आरके सागर ने बताया कि दूसरे चरण में पुलिस विभाग, कलक्ट्रेट कर्मचारियों, राजस्व कर्मचारियों तथा नगर निकायों के कर्मचारियों का वैक्सीनेशन होगा।

शामली: तृतीय चरण, 50 वर्ष से कम आयु के बीमार लोगोें का टीकारण

कोरोना वैक्सीनेशन के तृतीय चरण में 50 वर्ष से कम बीमार यानी जिन्हे शुगर, ब्लड प्रेशर, कैंसर आदि के मरीजों का वैक्सीनेशन होगा। जिसके बाद 50 वर्ष से अधिक सभी लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा।

शामली: एक बूथ पर 100 टीके लगाने का लक्ष्य

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं करोना वैक्सीन नोडल अधिकारी डा. आरके सागर ने बताया कि प्रथम दिन प्रत्येक केंद्र पर बनाए गए दो बूथों में से एक-एक बूथ पर वैक्सीनेशन का कार्य शुरू किया जाएगा। जिसके बाद सभी बूथों पर वैक्सीनेशन का कार्य होगा। उन्होंने बताया कि एक बूथ पर 100 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

गुरुवार को जनपद में वैक्सीन की पहली खेप पहुंच गई है। जिन्हें कड़ी सुरक्षा में कोल्ड चेन में रखवा दिया गया है। 16 जनवरी को वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगी। जिसके लिए सभी तैयारी पूरी है।
                                              -डा. वीबी ढाका, जिला मुख्य चिकित्साधिकारी, जनपद शामली
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img