जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: जनपद के लार्डशिवा होटल में प्रेस क्रआफेंस का आयोजन किया गया। जिसमें बालीबुड फिल्म बोम्बे-5 की शूटिंग शीघ्र ही बिजनौर व आस पास के क्षेत्रों में करने की घोषणा की गई। शबीना फिल्म इंटरनेशनल एवं उन्नत फिल्म क्रियेशन द्वारा इस फिल्म का निमार्ण किया जा रहा है।
फिल्म के निर्माता सुरगेशन एमटी,जिम्मी सिंह, अशोक चौधरी एवं आलोक गोविल हैं। निदेशक केहुसैन हैं जबकि कहानी आईडिया नादर, गीत अमिताभ रजंन और दुष्यंत दुबे संगीतकार हैं। इस फिल्म में अभिनेता अमित पटेल,सुजाय, सोमी खान, अंजलि पांडे और दीपक केसरवाली मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म के निदेशक के हुसैन ने बताया कि फिल्म मुबंई के क्लब एरिया में होने वाले अवैध कारोबार और वहां की रहने वाली अत्याचार को नायक द्वारा किस तरह समाप्त किया जाता है वह दर्शाया जाएगा।
फिल्म की शूटिंग मार्च के अंतिम सप्ताह मेंबिजनौर में किए जाने की घोषणा की गई। इस अवसर पर अब्दुलगफ्फार, जुल्फकार, चंचल कुमार, देवेंद्र किशोर, जनरल जी वअन्य लोग उपस्थित रहे।

