Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

33 केवी लाइन में आया फाल्ट अंधेरे में डूबा शास्त्री नगर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लाख प्रयास किए जा रहे हो, लेकिन एक छोटा सा फाल्ट भी विभाग के लिए बड़ी मुसीबत बन जाता है। जिस का नजारा शनिवार को शास्त्री नगर में देखने को मिला। रंगोली बिजली केंद्र से संबंधित उप केंद्र 33 केवी लाइन में 12 बजे अचानक से कोई फाल्ट हो गया। जिसके पश्चात दोपहर 33 केवी लाइन से संबंधित क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था देर शाम तक बाधित रही।

सुधार के बाद फिर हुआ फाल्ट

रंगोली बिजली घर के एसडीओ दीपक कुमार ने बताया कि फाल्ट को दूर करने के लिए दोपहर 12 बजे से ही बिजली कर्मचारी लगे हुए थे। जिसमें कि सुधार हो गया था। लेकिन तभी बच्चा पार्क, लेडीज पार्क में जाने वाले उप केंद्र की लाइन में कोई दिक्कत हो गई। जिसके पश्चात से अधिकारी और कर्मचारी उस फाल्ट को दूर करने में लगे रहे।

बता दें कि घंटों तक बिजली व्यवस्था बाधित होने के कारण उपभोक्ता भी बिजली घर में फोन करते रहे। वहीं फॉर होम के तहत कार्य करने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्योंकि घंटों तक लाइट जाने के कारण इनवर्टर में भी दिक्कत देखने को मिली।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...

West Asia: भारतीय एयरलाइंस की एडवाइजरी, दुबई और अबू धाबी के लिए उड़ानें प्रभावित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव...

Meerut News: माननीय कांशीराम की जयंती पर सुमन अर्पित कर केक काटकर मनाया जन्मदिवस

जनवाणी संवाददाता । मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित गुप्ता...
spot_imgspot_img