Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

रिया चक्रवर्ती के घर छापेमारी, शोविक को साथ ले गई एनसीबी की टीम

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने रिया चक्रवर्ती के आवास पर छापेमारी की। दो महिला कांस्टेबल उनके निवास स्थान पहुंची हैं।

वहीं अभिनेत्री के सहयोगी सैमुअल मिरांडा के घर पर एनसीबी की टीम ने तलाशी की और फिर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। मिरांडा के अलावा रिया के भाई के घर की भी तलाशी की गई। तलाशी के बाद एनसीबी पूछताछ के लिए शोविक को लेकर गई है। उनके पास से एक डायरी मिली है।

एनसीबी की टीम को शोविक के घर से एक डायरी मिली है। सूत्रों के अनुसार, शोविक और मिरांडा से आमने-सामने पूछताछ की जा सकती है।

मिरांडा को लाया गया एनसीबी कार्यालय

सैमुअल मिरांडा को मुंबई में एनसीबी कार्यालय लाया गया है। उनके आवास पर आज सुबह तलाशी के बाद एनसीबी ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के प्रावधानों के तहत हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के लिए रिया के भाई को ले गई एनसीबी

एनसीबी की टीम रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए लेकर जा रही है।

रिया के घर पहुंची महिला कांस्टेबल

एनसीबी की टीम शुक्रवार सुबह अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के घर पहुंची और तलाशी ली। अब दो महिला कांस्टेबल उनके आवास पर पहुंची हैं। माना जा रहा है कि उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है।

जांच में शामिल होने के लिए शोविक और सैमुअल को जारी हुआ समन

एनसीबी ने कहा, ‘शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के घर की तलाशी ली गई। दोनों को जांच में शामिल होने के लिए समन दिया गया है।’

एनसीबी ने सैमुअल मिरांड को हिरासत में लिया

सैमुअल मिरांडा के घर पर एनसीबी की तलाशी खत्म हो गई है। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। एजेंसी ने लगभग ढाई घंटे तक मिरांडा के घर की तलाशी ली।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.