- गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर मेरठ किया रेफर
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: थाना क्षेत्र के गांव गमनान रावली के निवासी संजय ने तमंचे से कनपटी पर गोली मार ली। जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत को गंभीर देखते हुए संजय को हायर सेंटर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मंडावर क्षेत्र के गांव गमनान रावली निवासी संजय पुत्र बालिकराम उम्र 45 वर्ष डा. कामेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला बसंत बिहार बैराज कॉलोनी बिजनौर के मकान में किराये पर रहता था।
सोमवार की शाम खाना खाते वक्त ग्रह क्लेश के चलते 315 बोर के तंमचे से अपने कनपटी पर सटाकर गोली मार ली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। संजय को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से संजय की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। घटना स्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

