जनवाणी संवाददाता |
हस्तिनापुर: मंगलवार को खंड विकास हस्तिनापुर व युवा कल्याण विभाग उ○ प्र○ द्वारा कस्बें स्थित राजकीय इंटर कालेज के मैदान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ब्लाक प्रमुख पुत्र हिमाशु सिद्वार्थ की अध्यक्षता में आयोजित बालक एंव बालिका वर्ग प्रतियोगिता में क्षेत्र व आस पास के सैकडों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उदघाटन ब्लाक प्रमुख पुत्र ने फीता काटकर किया।
राजकीय इंटर कालज के परिसर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता, वॉलीबॉल व एथलेटिक्स की प्रतिस्पर्धा में बालक वर्ग की 100 मीटर दौड में हर्ष ने प्रथम रविकांत ने द्वितीय व गौरव ने तीसरा तो बालिका वर्ग में मन्नू ने प्रथम स्वार्ति ने द्वितीय व सहरीन तीसरा स्थान लिया।
200 मीटर बालक वर्ग में मनीष प्रथम, गौरव द्वितीय और हर्ष तीसरे स्थान पर तो बालिस वर्ग में आकांश प्रथम लवी द्वितीय व चिंकी तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर बालक वर्ग में गौरव प्रथम मोंटी द्वितीय व नितिन तीसरे स्थान पर बालिका वर्ग में प्राची प्रथम मंजू द्वितीय व सोनिया तीसरे स्थान पर रही।
800, 1600 और 3000 मीटर में आदेश, विवके, मिंटू प्रथम, रोबिन, आशू, राजेश द्वितीय, मोहित, शुभम व शिव कुमार बालक वर्ग में तीसरे स्थान पर रहे वही बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड में स्वाति प्रथम, रतिका द्वितीय, रिनू तीसरे स्थान पर रही।
लम्बी कूद प्रतियोगिता में मनीष प्रथम जहीर द्वितीय व टाईगर तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम में राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य भूपेश कुमार, युवा कल्याण अधिकारी मेरठ प्रेमपाल, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रविंद्र कुमार, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष तरुण मलिक, विकास चैधरी, विक्रांत देशवाल, सुशील मास्टर, सुशील कुमार, प्रभात मास्टर, आदि का सहयोग रहा।

