Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

छात्राओं के बीच जमकर मारपीट सीसीटीवी में हुई कैद

  • घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: छात्रों के गुटों में मारपीट संघर्ष की घटनाएं तो अक्सर देखने को मिलती हैं लेकिन शहर के आर्यपुरी मोड पर तीन छात्राओं द्वारा एक छात्रा को मारपीट कर घायल देने के मामले को देखकर लोग दंग रह गए।

मारपीट में घायल युवती बेहोश होकर गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर तीनों छात्राएं फरार हो गए। यह पूरा मामला वहां गली में लगे सीसी टीवी कैमरे में केद हो गया। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

मंगलवार को शामली शहर के आर्यपुरी मोड के पास एक युवती दुकान से कुछ सामान खरीद रही थी। खरीदारी के बाद जब युवती दुकान से सामान लेकर वीवी इंटर कालेज रोड की तरफ चली तो तीन लड़कियों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट को देखकर जब वहां लोग इकट्ठा होने शुरू हुए तो तीनों लड़कियां वहां से आर्यपुरी की तरफ भाग गई। पीड़िता युवती खुद को संभालते हुए उनके पीछे दौड़ पड़ी। इसके बाद उन्हीं तीनों लड़कियों ने आर्यपुरी मोड पर फिर से उस लड़की को दबोच लिया और जबरदस्त तरीके से मारपीट करते हुए उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। मारपीट में घायल युवती वहीं सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई।

छात्राओं द्वारा मारपीट की घटना को वहां आसपास मौजूद लोग देखते रहे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद वहां पहुंची को देखकर आरोपी छात्राएं फरार हो गई। पुलिस उक्त घायल लड़की को अपने साथ थाने ले गई और उपचार दिलाते हुए परिजनों को सूचना दी।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखते तो एक कैमरे में मारपीट का वीडियो शूट हो गया। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

उधर, कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि आर्यपुरी मोड के पास कुछ लड़कियों के बीच मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। हालांकि वीडियो की जांच कराई जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img