जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: गांव हरगनपुर में एक व्यक्ति द्वारा धर्म परिवर्तन करने के मामले में पुलिस ने गाव के 16 ग्रामीणों के विरुद मुचलका पाबंद की कार्यवाही कर सीओ धामपुर ने उक्त व्यक्ति व ग्रामीणों से धर्म परिवर्तन मामले में पूछताछ की।
गांव हरगनपुर में परम सिंह सैनी के घर पर 17 जनवरी को सत्संग का कार्यक्रम चल रहा था। ग्रामीणों का आरोप हैं कि सत्संग के माध्यम से ईसाई मिशनरी का प्रचार प्रसार किया जा रहा था। लोगों को ताबीज व भभूत देकर बीमारियों को भगाने का दावा करते हुए लोगों को भ्रमित किया जा रहा था।
ग्रामीणों ने बताया कि जब उससे पूछा गया तो उसने अपना धर्म परिवर्तन करने की बात कहकर सभी को चौका दिया।इसी को लेकर ग्रामीणों ने एक पंचायत कर उससे संबंध खत्म करने का ऐलान कर दिया था।मामले की जानकारी होने पर पुलिस में हड़कंप मच गया सीओ धामपुर ने परम सिंह सैनी व दूसरे पक्ष के सतीश कुमार, लल्लू सिंह, नंदराम, ध्यान सिंह, जयपाल सिंह आदि को थाने बुलाया।
सूचना पर दर्जनों ग्रामीण थाने पहुचे। सीओ अजय कुमार अग्रवाल ने दोनों पक्षों से पूछताछ की। जिसमें परम सिंह सैनी ने ग्रामीणों के सामने धर्म परिवर्तन करने से इंकार कर दिया।ग्रामीणों ने उस पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। सीओ अजय अग्रवाल ने कहा कि कोई भी बिना अनुमति के कोई आयोजन नहीं करेगा।
जिसके बाद दोनों पक्ष थाने से चले गए।हल्का एसआई कुमरेश त्यागी ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए गांव के परम सिंह पुत्र चन्द्रपाल अंकित पुत्र रघुवीर, भोला पुत्र रामलाल, दयाचंद पुत्र वेद प्रकाश,दयाचंद पुत्र वेदप्रकाश,सतीश पुत्र सुखराम, ऋषिराम पुत्र बलराम, रूपचंद व रघुनाथ पुत्र घसीटा, महेंद्र पुत्र चन्द्रपाल, रामपाल सिंह, लल्लू पुत्र केवल,आत्मा राम पुत्र विक्रम, हुकुम पुत्र दलीप, सुनील पुत्र बलराम, सौरव, रामगोपाल पुत्र मुखराम आदि के विरुद्ध मुचलका पाबंद की कार्रवाई की है।

