- 50 ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा रवाना
जनवाणी ब्यूरो |
सरूरपुर: कस्बा करनावल में कृषि कानून के खिलाफ पिछले 34 दिन से चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को भी जारी रहा। गुरुवार को धरना स्थल पर जहां युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरने पर समर्थन दिया,तो वहीं दूसरी ओर धरने में तय किया गया कि 24 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के लिए कस्बे से 50 ट्रैक्टर सुबह 10 बजे रवाना किए जाएंगे।
इसके लिए कस्बे में पूरे दिन किसानों की टीम ने घूम कर संपर्क किया और ट्रैक्टरों का रिहर्सल भी किया। जिसके बाद तय किया गया कि 26 जनवरी की परेड में शामिल होने के लिए कस्बा करना उसे 24 जनवरी की सुबह 10 बजे 50 डॉक्टरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
धरना स्थल पर मौजूद पूर्व चेयरमैन सतीश ने बताया कि इसके अलावा आसपास के लोगों से भी शुक्रवार को धरने में शामिल किसान ट्रैक्टर ले जाने के लिए संपर्क करेंगे। धरने में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष युगांश राणा पूर्व पार्षद सुशील सैनी अमित शर्मा, सलीम चौहान, राहुल जलोदिया आदि ने भी धरने में समर्थन दिया। धरने का संचालन रामपाल दादा ने किया जबकि अध्यक्षता बीरबल मुंशी जी की रही। धरना स्थल पर कंवरपाल, लोकेश, जसवीर, गौरव, कल्लू व हरवीर डागर आदि मौजूद रहे।

