Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

हिन्दू जागरण मंच ने तांडव वेब सीरीज का किया विरोध

  • वेब सीरीज के निमार्ता व कलाकारों के फूंके पुतले
  • नांगल-चंदक मार्ग स्थित मिल चौराहे पर किया प्रदर्शन

जनवाणी संवाददाता |

नांगलसोती: तांडव वेब सीरीज में हिंदू देवी-देवताओं को लेकर की गयी टिप्पणी से आहत हिंदू जागरण मंच के कार्यकतार्ओं ने उत्तम शुगर मिल चौराहे पर निमार्ता व कलाकारों के पुतले फूंके तथा उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की।

गुरुवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता नांगलसोती-चंदक मार्ग स्थित उत्तम शुगर मिल चौराहे पर एकत्रित हुए। उन्होंने अमेजान प्राइम पर रिलीज हुई अभिनेता सैफ अली खान स्टार वेब सीरीज तांडव को लेकर प्रदर्शन किया।उन्होंने आरोप लगाया कि वेब सीरीज में देवताओं का मजाक उड़ाया गया है। इसके अलावा सीरीज में एक सीन में महिलाओं और जाति व्यवस्था के संदर्भ में नकारात्मक चित्रण किया गया है।

दोनों सीन में धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसी वेब सीरीज के माध्यम से सनातन धर्म के प्रति नकारात्मक चित्रण कर हिंदुओं को आराध्य देवताओं से दूर करने, धर्मांतरण कराने व दंगा कराने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों में शत्रुता, घृणा व वैमनस्यता की भावना पैदा की जा रही है।

हिन्दू जागरण मंच की ओर से तांडव वेव सीरीज को प्रतिबंधित किए जाने की मांग करते हुए निर्माता और कलाकारों के पुतले फूंके गए। साथ ही नारेबाजी करते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर गौरव चिकारा, दीपक देशवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन कर पुतला फूंकने वालों में सनी तोमर, विपिन देशवाल, हिमांशु आधरण, पंकज देशवाल, चीनू देशवाल, हरिओम कश्यप, भूपेंद्र पाल, रजनीश पाल, राजकुमार, भोले पाल, भानु तोमर, पवन, तेजवीर, सोनू, हनी राणा, अनिकेत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img