- नाले की सफाई के दौरान बरामद हुआ शव
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: नगर में एक दिन पूर्व घर से लापता हुई चार साल की बच्ची का शव नाले से बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों और मोहल्ले वासियों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए नाले का सही तरीके से निर्माण कराने की मांग की है।
गुरुवार की सुबह मोहल्ला अफगानान निवासी दर्जनों लोग तहसील मुख्यालय पर पहुंचें। जहां पर उन्होंने एसडीएम उद्भव त्रिपाठी को शिकायती पत्र सौंपा। पत्र में बताया कि बुधवार की शाम करीब 4 बजे मोहल्ला अफगानान निवासी इस्लाम की चार वर्षीय बेटी फाईमा घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई थी।
परिजनों द्वारा मोहल्ले व आसपास इलाके में अनाउंसमेंट कराकर बच्ची को ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन देर रात तक भी बच्ची का कोई सुराग नहीं लग पाया। सुबह करीब साढ़े 7 बजे पालिका कर्मचारी मोहल्ले में नाले की सफाई कर रहे थे। तभी लापता बच्ची फाईमा का शव बाहर निकल आया। इसकी सूचना सफाई कर्मियों ने मोहल्लेवासियों को दी।
सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराएं ही बच्चे के शव को दफना दिया। मोहल्लेवासी मोहम्मद उमर ने बताया कि नगर पालिका द्वारा बनाया गया नाला काफी गहरा है। साथ ही, गलत तरीके से बनाया गया हैं। उन्होंने एसडीएम से मांग की है कि मृत बच्ची के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाए।
उन्होंने नगर पालिका द्वारा बनाए गए नाले के चारों ओर बाउंड्री कराई जाने की मांग की ताकि भविष्य में
इस दौरान मोहम्मद अहसान, मोहम्मद उमर, शब्बीर, अफजाल, रमजानी, फाजिल, सलमान राणा, इमरान एडवोकेट, प्रवेज आलम, मोहम्मद मुशरान, शमशीर खान आदि मौजूद रहें।

