Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

गणतंत्र दिवस पर सपा तहसीलों पर निकालेगी ट्रैक्टर रैली

  • राष्ट्रीय ध्वज लगाकर किसान एकता का देंगे परिचय

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: समाजवादी पार्टी ने आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर किसान आंदोलन के समर्थन में तिरंगे के साथ प्रदेश भर में तहसील स्तर पर ट्रेक्टर मार्च का कार्यक्रम घोषित किया है।

सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आगामी 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जनपदों में तहसील मुख्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर ट्रैक्टर से ध्वजारोहण कार्यक्रम में रैली का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सान अन्नदाता है। वह अपनी न्यायसंगत मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने तथा एमएसपी की अनिवार्यता है। सपा किसानों के साथ है। किसान यात्रा और समाजवादी युवा घेरा कार्यक्रम उनके समर्थन में हो चुके हैं। अब गणतंत्र दिवस पर प्रत्येक तहसील पर सपा राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन करते हुए रैली में किसान अपने-अपने ट्रैक्टर पर तिरंगा झंडा लगाकर किसान एकता प्रदर्शित करेंगे।

गुरुवार को शामली में सपा की बैठक में जनपद की शामली, कैराना तथा ऊन तहसीलों पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हुई बैठक में रणनीति बनाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, रिटायर्ड कर्नल सुभाष देशवाल भी साथ रहे।

दिल्ली आंदोलन में पहुंचे किसान: सुधीर पंवार

लखनऊ में अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को किसान आंदोलन की रिपोर्ट सौंपने के बाद प्रोफेसर सुधीर पंवार शामली जिले के सैकडों समर्थकों के साथ गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में पहुंचकर किसान आंदोलन को समर्थन दिया।

पंवार ने किसानों से भी अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। सपा नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार गाजीपुर बॉर्डर पर भाकियू के शामली जनपद के शिविर में पहुंचें। उन्होंने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत तथा शामली जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान से मुलाकात की।

प्रोफेसर सुधीर पंवार ने बताया कि समाजवादी पार्टी शुरू से से ही किसान आन्दोलन का समर्थन कर रही है। पार्टी ने योगी सरकार के पुलिस उत्पीड़न के बाद भी किसान आंदोलन के प्रति जागरूकता फैलाने एवं किसानो के समर्थन मे कलेक्ट्रेट का घेराव, किसान यात्राएं,अलाव पर चर्चा एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित हैं।

भारसी क्षेत्र से सामग्री लेकर गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे

गुरुवार को क्षेत्र के गांव भारसी गेट से अनेक किसान रालोद के प्रदेश महासचिव सतवीर पंवार, जिला उपाध्यक्ष डा. विक्रांत जावला और भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पंवार के नेतृत्व में गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के लिए चार वाहनों में राहत सामग्री लेकर रवाना हुए।

गाजीपुर बॉर्डर होने से पहले रालोद के प्रदेश महासचिव सतवीर पंवार ने कहा कि किसानों की सरकार के साथ कई दौर की वार्ता हो चुकी है। आंदोलन कर रहे चार दर्जन से भी अधिक किसान असमय मौत के आगोश में समा चुके है। सरकार को किसानों की जरा भी चिंता नहीं है।

इस दौरान डा. विक्रांत जावला, योगेश भभीसा, अरविंद पंवार, महताब जंग, बिजेंद्र मलिक किवाना, विनोद, पप्पू, बिजेंद्र सिंह, अमरपाल भारसी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img