Saturday, June 6, 2026
- Advertisement -

जब भी मेरठ आये, महफिल लूट ले गए नरेंद्र चंचल

  • बालीवुड से लेकर माता की भेंटें सुनाकर दिल जीत लेते थे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: माता की भेंटों के जरिये करोड़ों लोगों के दिलों में बसने वाले नरेन्द्र चंचल मेरठ कई बार आए और अपने खास अंदाज से महफिल लूटकर ले गए। उनके चाहने वाले उनके कार्यक्रमों का इंतजार करते थे और उनको सुनने के लिये मेरठ के अलावा कई शहरों तक में शरीक हुए।

अमृतसर निवासी नरेन्द्र चंचल ने 48 साल पहले राजकपूर की हिट फिल्म बॉबी का हिट गीत बेशक मंदिर मस्जिद तोड़ो गाकर बालीवुड में अपनी मजबूत पैठ बनानी शुरु कर दी थी। इसके बाद तो चंचल बालीवुड के संगीतकारों की पसंद बनते गए। चंचल का नाम आते ही लोग मां के गुणगान वाले गीतों को याद करने लगते थे।

मेरठ में नरेन्द्र चंचल दर्जनों बार आए। एक बार सदर गंज बाजार में आयोजित भगवती जागरण में शामिल होने के लिये चंचल जब आए तब उनसे मिलने वालों की इस कदर संख्या हो गई थी कि कार्यक्रम को शुरु होने में काफी वक्त लग गया था। जबरदस्त भीड़ को देखते हुए उन्होंने श्रोताओं से सब्र रखने को कहा भी, लेकिन उस वक्त उनकी सुनने वाला कोई नहीं था। जैसे ही चंचल ने पहली भेंट सुनाई पूरा पंडाल तालियां बजाकर झूमने लगा।

चंचल इसके अलावा हाइवे पर स्थित एपेक्स में भी आए और लोगों से तहे दिल से मिले भी। सदर दुर्गाबाड़ी निवासी सतीश भाटिया ने बताया कि एपेक्स में चंचल से बेहतरीन ढंग से मुलाकात हुई थी। उनके साथ वैष्णो देवी मंदिर के पुजारी भी थे, उस वक्त बीस बीस के नोट प्रसाद के रूप में दिये गए थे। नरेन्द्र चंचल ने बेनाम फिल्म का गाना मैं बेनाम हो गया गाया था जो कि जबरदस्त हिट हुआ था।

नरेंद्र चंचल का भजन भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अंबे भी बहुत प्रसिद्ध हुआ था। इसके अलावा महेंद्र कपूर के साथ गाया उनका गाना आजा मां तैनू आंखिया उदिक दियां आज भी लोगों की जुबान पर है। उन्होंने लता मंगेशकर के साथ रोटी कपड़ा और मकान फिल्म में बाकी कुछ बचा तो मंहगाई मार गई जैसे सुपरहिट गाना गाया। नरेंद्र चंचल ने अपने समय के कई दिग्गज गायकों के साथ गाया था।

लता मंगेशकर के अलावा उन्होंने मोहम्मद रफी के साथ आशा फिल्म का तुने मुझे बुलाया शेरावालिये और आशा भोसले के साथ चलो बुलावा आया है जैसे शानदार गाने गाए। कुमार शानू के साथ भी नरेंद्र चंचल ने हुए वो कुछ ऐसे पराए जैसे बेहतरीन गाने में आवाज दी थी।

नवरात्र के मौके पर चंचल के सैकड़ों सीडी बेचने वाले मनोज गुप्ता ने बताया कि पूरे साल चंचल के गीतों की सीडी और वीडियो की मांग रहती है। उनके दो बार कार्यक्रम देखने का सौभाग्य मिला। निसंदेह वो बेहतरीन गायक थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

MP News: रायसेन-भोपाल हाईवे पर बसों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच की मौत, दर्जनों घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सेहतगंज फैक्ट्री के...

Weather Update: 5 जून को एनसीआर में येलो अलर्ट, आंधी-तूफान और बारिश के संकेत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने...

38 साल का साथ: जैकी और आयशा श्रॉफ ने खास अंदाज में मनाई सालगिरह, शेयर कीं पुरानी यादें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img