Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

ट्रैक्टर परेड में शामिल होने खाद्य सामग्री संग किसान रवाना

  • गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: केंद्र सरकार द्वारा पारित नए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लगातार आंदोलनरत है। ऊन क्षेत्र के किसान खाद्य सामग्री सहित दिल्ली धरने पर गए। किसान गणतन्त्र दिवस पर प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड में भी शामिल होंगे।

किसान संगठनों द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रैक्टर परेड के लिए किसानों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की है जिसके मद्देनजर क्षेत्र के किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं। रविवार को कस्बा ऊन व क्षेत्र के गांव से किसान खाद्य सामग्री लेकर दिल्ली के लिए ओर रवाना हुए।

दिल्ली जाने वालों में राजवीर सिंह, पिंटू चौधरी, राजेंद्र सिंह चेयरमैन, घनश्याम, नितिन चौधरी, अरविंद, अमित कुमार, हरवीर चिकारा, शुभम, मोनू चिकारा, मीनू चौधरी आदि शामिल रहे।

गणतंत्र दिवस पर होगी ट्रैक्टर परेड

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कृषि कानूनों के विरोध मे 26 जनवरी को होने वाली ट्रेक्टर परेड को सफल बनाने के लिए मालैंडी एवं हाथी करौदा तथा जनसम्पर्क किया। इस दौरान किसानों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नए कानूनों के लागू होने से जहां एक ओर किसानों की जमीनों पर कॉरपोरेट का कब्जा हो जाएगा, वहीं दूसरी ओर खाने-पीने की वस्तुएं महंगी हो जाएगी।

इन कानूनों को समझने के बाद देश भर में किसान ट्रेक्टर परेड निकाल कर इनका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने सरकार को किसानों की ताकत दिखाने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वो अपने ट्रैक्टरों पर तिरंगा झंडा लगाकर 26 जनवरी में दिल्ली, जिला एवं तहसील मुख्यालयों पर होने वाली ट्रैक्टर परेड में सम्मिलित हो।

इस अवसर राजकुमार चौधरी, कवरपाल मलिक, श्रवण मलिक, जयबीर मलिक, जयभगवान मलिक, वेदसिंह मलिक, अनुराग मलिक आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img