Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

विधायक सुचि चौधरी ने लाभार्थियों को बांटे टूल किट्स

  • 24 जनवरी, 1950 को उत्तर प्रदेश को राज्य का स्थान हुआ प्राप्त: डीएम

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: डीएम रमाकांत पाण्डेय ने स्थानीय इन्दिरा बाल भवन में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के तीन दिवसीय आयोजन के प्रथम दिन उद्घाटन के उपरांत अध्यक्षता करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का उद्घाटन विधिवत रूप से विधायक बिजनौर सुचि चौधरी ने फीता काट कर किया। तदोपरांत सुचि चौधरी, डीएम, एसपी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों से संबधित जानकारी, उत्पादनों एवं उपकरणों पर आधारित स्टालों का निरीक्षण किया।

04 27

डीएम रामकांत पाण्डे ने कहा कि आज का दिन उत्तर प्रदेश राज्य की स्थाना के रूप में अत्यन्त महत्वपूर्ण एवं एतिहासिक दिन है। 24 जनवरी,1950 को उत्तर प्रदेश को राज्य का स्थान प्राप्त हुआ और उसे विशिष्ठ पहचान मिली। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व उत्तर प्रदेश यूनाईटेड प्रदेश का भाग था, जिसमें मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्य शामिल थे।

एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम से नागरिकों में जागरूकता पैदा होगी। साथ ही अपने प्रदेश के इतिहास का ज्ञान भी प्राप्त होगा तथा यह आयोजन प्रदेश के आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास में सहायक सिद्व होगा। मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश जिस तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है, वह प्रदेश के उज्जल और भव्य भविष्य का प्रतीक है।

02 26

 

इस अवसर पर राजकीय कन्या इंन्टर कॉलेज बिजनौर की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत तथा किसान इन्टर कॉलेज मण्डावली के छात्र/छात्राओं ने देश भक्ति पर अधारित गीत का बहुत ही भव्य रूप से प्रस्तुतिकरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति के अंतर्गत बेटी बचाव-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत विशिष्ठ कार्य करने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को विधायक एवं डीएम ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उद्योग विभाग के सौजन्य से लाभार्थियों को टूल किट्स का वितरण भी किया गया। मंच के सम्मुख अति भव्य और आकर्षक रूप से जिला समन्वय फरहीन खान द्वारा बनाई जाने वाली बेटी बचाव-बेटी पढ़ाओ थीम पर आधारित रंगोली को विधायक एवं अधिकारियों द्वारा सराहते हुए उसकी प्रशंसा की गई।

कार्यक्रम का संचालन जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी केएम सिंह ने किया। कार्यक्रम में कृषि, उद्योग, बाल विकास एंव महिला कल्याण, विकास, पंचायत राज, चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा जन कल्याणकारी विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विजय कुमार यादव, एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक, जिला अर्थ एंव संख्याधिकारी डा. हिरेन्द्र, जिला प्रोवेशन अधिकारी संजय कुमार यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img