जनवाणी संवाददाता |
सरूरपुर: सरूरपुर के संजय गांधी पीजी कॉलेज में सोमवार को मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्राचार्य डॉ. सविता तोमर के नेतृत्व में कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं में शिक्षकों ने मतदाता मतदान की शपथ लेते हुए कहा कि वह निर्भीक और निडर होकर बिना किसी लोब लालच के मतदान करेंगे, वहीं दूसरी ओर इस मौके पर प्राचार्य ने आह्वान किया कि जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुके वह अपनी वोट बनवाने अपना मतदान का अधिकार का प्रयोग करके वोट की ताकत दिखाएं।

