जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर थाना प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों तथा नगर पालिका में सभासदों तथा पालिका कर्मियों को मतदान की शपथ दिलाई गई।

सोमवार को थाने पर प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार वर्मा ने पुलिस कर्मियों को मतदान की शपथ दिलाई। इसके अतिरिक्त नगर पालिका में वरिष्ठ लिपिक जर्रार अहमद द्वारा सभासदों और पालिका कर्मियों को मतदान की शपथ दिलाई गई।

