Tuesday, April 28, 2026
- Advertisement -

दिल्ली के लिए किसानों ने किया कूच

  • नहीं टूट रहा किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का कारवां , लगी लंबी-लंबी कतारें

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कृषि कानून के खिलाफ सोमवार को किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर एनएच-58 पर उतर आये। किसानों का कारवां बढ़ता जा रहा है। बड़ी तादाद में किसान मेरठ से होकर दिल्ली के लिए कूच कर रहे थे। किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का कारवां टूट नहीं रहा था।

लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थी। उधर, किसानों ने परतापुर में भी ट्रैक्टर रैली निकाली तथा केन्द्र व यूपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके अलावा रालोद नेताओं का ट्रैक्टरों के साथ काफिला दिल्ली के लिए कूच कर गया।

रालोद ने भी आंदोलन को समर्थन दे रखा है तथा रालोद नेता समर्थक किसानों को लेकर दिल्ली के लिए कूच कर गए। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का आह्वान किया था। राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ व प्रदेश महामंत्री सोहराब ग्यास के नेतृत्व में युवा किसान मंगलवार को काफिले के साथ दिल्ली रवाना हुए।

07 24

तीसरी आंख की नजर में किसान

कृषि कानून के विरोध में गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में निकाली जाने वाली ट्रैक्टर परेड को लेकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है। पिछले कई दिनों से अधिकारी इस ट्रैक्टर परेड पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। दिल्ली पुलिस द्वारा ट्रैक्टर परेड की अनुमति मिलने के बाद अब मेरठ जिले की पुलिस ने ट्रैक्टर परेड में शामिल होने जा रहे किसानों पर नजर रखने के लिए हाइवे पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। जिससे किसानों की आड़ में कोई असामाजिक तत्व परेड में माहौल खराब ना कर सके।

08 25

एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि शहर में हाइवे पर सात स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इन सभी सीसीटीवी कैमरों से ट्रैक्टर परेड में शामिल होने जाते किसानों पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ-साथ सभी अधिकारी से लेकर बीट कांस्टेबल तक क्षेत्रीय किसानों के संपर्क में हैं।

06 28

किसानों को ज्यादा संख्या में दिल्ली जाने से रोका जा रहा है। क्योंकि दिल्ली में भी पहले से ही काफी भीड़ जुट चुकी है। एसपी सिटी ने बताया कि किसान भी पुलिस को काफी सहयोग दे रहे हैं। हालांकि कुछ किसान जबरन निकलने की भी कोशिश कर रहे हैं। जिन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से इस पूरे आंदोलन की मॉनिटरिंग की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

यज्ञ और वैदिक कर्मकांड से अधिक फल देता है मोहिनी एकादशी व्रत

पंडित पूरनचंद जोशी हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह में...

धर्म को आचरण और व्यवहार में उतारने की जरूरत

राजेंद्र बज यह एक स्थापित तथ्य है कि विशुद्ध रूप...

वोट में ही क्या धरा है?

ये लो कर लो बात। विधानसभा चुनाव का वर्तमान...

ट्रंप के लिए न निगलते न उगलते जैसे बने हालात

भारत के खिलाफ 23-24 अप्रैल की हालिया टिप्पणी और...

जारी है दल बदल की राजनीति

सिद्धांत व विचारविहीन राजनीति करते हुए अपनी सुविधा,लाभ व...
spot_imgspot_img