जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोरोना वैक्सीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गई। गुरुवार से वेक्सिनेशन की प्रक्रिया आरम्भ हो जाएगी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अजय कुमार गंधर्व ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार से वेक्सिनेशन आरंभ हो जायेगा। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वेक्सिनेशन के लिए दो यूनिट बनाये गए हैं। प्रत्येक यूनिट पर 125 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि तीनों यूनिट पूरी तरह से तैयार है।

