- गॉडविन ग्रुप के निदेशक ने हरी झंडी दिखाकर किया रैली को रवाना
- शहर के प्रमुख चौराहों से गुजरकर कमिश्नरी चौराहे पर समाप्त हुई
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: गणतंत्र दिवस के मौके पर गॉडविन ग्रुप की तरफ से दैनिक जनवाणी ने बाइक रैली निकाल कर एकता का संदेश दिया। प्रमुख चौराहों से निकली बाइक रैली कमिश्नर चौराहे पर जाकर समाप्त हुई। रैली को गॉडविन ग्रुप के निदेशक जितेन्द्र सिंह बाजवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
हर साल की तरह इस बार भी जनवाणी ने सामाजिक सरोकार का निर्वाहन करते हुए बाइक रैली का आयोजन किया। सर्द सुबह और कोहरे की मार होने के बावजूद दैनिक जनवाणी के रिपोर्टर, फोटोग्राफर व अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल थे। सुबह 11 बजे सैकड़ों बाइकर्स दैनिक जनवाणी के मुख्य गेट प एकत्र हुए।
सभी बाइकर्साें ने अपनी-अपनी बाइक पर तिरंगा झंडा लगा रखा था। गॉडविन ग्रुप के निदेशक जितेन्द्र सिंह बाजवा ने जैसे ही रैली को हरी झंडी दिखाई भारत माता जिंदाबाद के नारों से आसमान गूंज उठा। रैली हाइवे से रोहटा रोड होते हुए कैंट, मछेरान, जली कोठी, बेगमपुल, लालकुर्ती चौराहे होते हुए कमिश्नरी चौराहे पर भारत माता के नारों के बीच रैली का समापन किया।
रैली की शुरूआत में गॉडविन ग्रुप के निदेशक भूपेन्द्र सिंह बाजवा, समूह संपादक यशपाल सिंह, सिटी इंचार्ज ज्ञान प्रकाश, डिजिटल एडिटर विवेक प्रजापति, शेखर शर्मा, प्रसार प्रबंधक पंकज शर्मा, भुवन पाठक, मुकेश शर्मा, गंगाराम, विज्ञापन प्रभारी विक्रम तोमर, पिंटू सैनी, संजय कश्यप, संजीव तोमर, मोहित, मनीष शर्मा, देवेन्द्र कुमार, गिरीश, अजय गहलौत, मनोज राठी, अंकित, अमित कंसल, योगेन्द्र कुमार, मनीष कुमार, उबैद सिद्दकी, नेहा त्यागी, ऋषिपाल सिंह, विशाल भटनागर, इन्दर शर्मा, ज्ञानेन्द्र कुमार, प्रवीन कुमार, नागेन्द्र गोस्वामी, खुशबू, अतीक, राजा सैफी, विकास गुप्ता, अरविंद जिंदल, अभिलाष भारती, आजाद, शिवम आदि मौजूद थे। इससे पूर्व दैनिक जनवाणी मुख्यालय में झंडारोहण हुआ। गॉडविन ग्रुप के निदेशक भूपेन्द्र सिंह बाजवा ने झंडारोहण किया।

