Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

नूरपुर में कोरोना का वेक्सिनेशन आरंभ

जनवाणी संवाददाता |

नूरपूर: गुरुवार को प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वेक्सीनेशन आरंभ हो गया वेक्सिनेशन के प्रथम चरण में पहले दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 125 और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 250 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अजय कुमार गन्धर्व ने बताया कि प्रथम चरण में कुल 1144 व्यक्तियों का वेक्सीनेशन किया जाएगा। उन्होंने वेक्सीनेशन की तैयारी के बारे में बताया कि प्राथमिक स्वस्थय केन्द्र पर एक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर दो यूनिट बनाए गए है।

वेक्सिनेशन के बाद वैक्सीन लगने वाले व्यक्ति को आधा घन्टा ऑब्जर्वेशन रूम में रखा जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद डॉ अजित सिंह ने बताया कि प्रत्येक यूनिट में दो वेक्सीनेटर समेत छह लोगों की टीम बनाई गईं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img