Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

उद्यमियों की समस्याओं का गुणवत्ता के साथ करें निस्तारण: डीएम

  • यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में साफ सफाई के निर्देश, उद्यमियों ने सीसीटीवी कैमरे लगाने की उठाई मांग

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु एवं निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि वह उद्यमियों की समस्याओं निस्तारण करें और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। वहीं यूपीएसआईडीसी को भी साफ सफाई पर ध्यान देने के आदेश दिए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम राजकमल यादव ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप उद्यमियों को योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए। कहा जनपद में उद्योग क्षेत्रों का विकास होना चाहिए और उद्यमी की समस्या को संबंधित अधिकारी त्वरित गति पर गुणवत्ता के साथ निस्तारित करें और आपस में समन्वय भी स्थापित करते रहें।

उन्होंने कहा ओडीओपी जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं में जनपद अग्रिम रहना चाहिए। उद्यमियों की जिस विभाग से संबंधित जो समस्या है उसका संबंधित अधिकारी गंभीरता के साथ निस्तारण करें। निवेश मित्र योजना की समीक्षा में पाया कि जनपद में कुल 1008 आवेदन है, जिसमें से 828 टोटल अप्रूव हुए जिसमें से 112 आवेदन निरस्त किए गए थे। जीएम डीआईसी को निर्देश दिए कि निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को समय से स्वीकृत/रिजेक्ट किया जाए कोई भी प्राप्त शिकायत डिफाल्टर की सूची में ना जाए।

निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण कराएं जिससे कि जिले की रैंकिंग खराब नहीं होनी चाहिए। बागपत इंडस्ट्री वेलफेयर एसोसिएशन की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित अधिकारी को औधोगिक क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा अगली बैठक तक इस संबंध में कोई भी समस्या नहीं रहनी चाहिए। उद्यमियों द्वारा बागपत जिले में ईएसआई खोलने के लिए डीएम से अनुरोध किया गया। डीएम ने नगर पालिका के संबंधित प्रकरणों को देकर कहा कि अगली बैठक में बागपत, बड़ौत, खेकड़ा के अधिशासी अधिकारियों को भी बैठक में प्रतिभाग के लिए संबंधित विभाग द्वारा पत्र लिखा जाए।

औद्योगिक क्षेत्र बागपत में मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की भी उद्यमियों द्वारा मांग की गई। इस अवसर पर जीएम डीआईसी, अर्चना तिवारी, पंपी दास, अधीक्षण अभियंता विद्युत रणविजय सिंह, अधिशासी अभियंता रवि दत्त आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: आज ख़त्म होगा लाखों छात्रों का इंतज़ार, घोषित होंगे 10th-12th के परिणाम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक...

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...
spot_imgspot_img