Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

सिसौली से किसानों का ऐलान, राकेश टिकैत की गिरफ्तारी हुई तो होगा आन्दोलन

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: दिल्ली गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद 37 किसान नेताओं के खिलाफ एफआईआर ने जहां किसानों में आक्रोश का लावा दहकने लगा, वहीं आंदोलन का काउंटडाउन भी होता नजर आ रहा है। पहले वीएम सिंह ने खुद को इस आंदोलन से अलग किया। अब यूपी के मुख्यमंत्री का फरमान मिलने के बाद प्रशासन फोर्स के साथ गाजीपुर बॉर्डर को खाली कराने की तैयारी में है।

68 9

जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा और भारतीय किसान यूनियन की राजधानी माने जाने वाले सिसौली में किसानों की महापंचायत में सरकार को दो टूक चेतावनी दी गई कि राकेश टिकैत की गिरफ्तारी हुई तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फरमान के बाद पुलिस प्रशासन भी ऐक्शन मोड पर आ गया है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी पर सिसौली में महापंचायत में दो टूक चेतावनी दी गई कि उनके नेता को गिरफ्तार किया गया तो बड़ा आन्दोलन चलाया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स 79,443 पर गिरा, निफ्टी 24,587 के करीब

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक...

Rajasthan News: अजमेर में स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अजमेर के आदर्श नगर थाना...
spot_imgspot_img