Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

नपोली सेमीफाइनल में 

  • इटालियन कप में नपोली ने स्पेजिया को 4-2 से हराया 

नेपल्स, एपी: गत चैंपियन नपोली ने पहले हाफ में चार गोल दागकर स्पेजिया को 4-2 से हराकर इटालियन कप फुटबॉल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

अब उसका सामना दो चरण के सेमीफाइनल में अटलांटा से होगा। अटलांटा ने लाजियो को 3-2 से शिकस्त दी। दूसरे सेमीफाइनल में जुवेंटस की टक्कर इंटर मिलान से होगी। नपोली के लिए कालिडोउ कोउलिबाली ने पहला गोल किया जबकि हिरविंग लोजानो, माटेओ पोलितानो और एल्जिफ एलमास ने भी पहले हाफ में एक-एक गोल दागे। स्पेजिया के लिए एमैन्युअल जी और जेनारो एकांपोरा ने गोल किए। वहीं इनाकी विलियम्स के 78वें मिनट में किए गए गोल के दम पर एथलेटिक बिलबाओ ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए तीसरे डिविजन के क्ल्ब अलकोयानो को हराकर कोपा डेल रे फुटबॉल के अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया। यह एथलेटिक की लगातार पांचवीं जीत है जिसने रियल मैड्रिड और बार्सिलोना को हराकर स्पेनिश सुपर कप भी जीता।  एथलेटिक लगातार दूसरी बार क्वार्टर फाइनल खेलेगा। पिछले साल वह रियल सोशिडाड के खिलाफ फाइनल में पहुंचा था लेकिन कोरोना के कारण मैच स्थगित कर दिया गया जो तीन अप्रैल को सेविले में होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img