Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

आधुनिक मशीनों से नेत्र चिकित्सा का लाभ उठाएं: डॉ अश्विनी

  • अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में चिकित्सा केन्द्र पर लायंस क्लब ने लगायी आधुनिक मशीन

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में चिकित्सा केन्द्र पर लायंस क्लब द्वारा आधुनिक मशीने लगायी गयी। मुख्य अतिथि ने कहा कि आधुनिक मशीनों से नेत्र चिकित्सा का सभी को लाभ उठाना चाहिए और क्लब द्वारा लगातार मरीजों की जांच कर उनको उपचार दिया जा रहा है।

अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में चिकित्सा केन्द्र पर लायंस क्लब द्वारा आधुनिक मशीन का उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉक्टर अश्वनी कंबोज द्वारा फीता काटकर किया गया। कहा कि लायंस क्लब अग्रवाल मंडी सच्ची सेवा करता है और सभी नेत्र रोगियों को आधुनिक मशीनों का लाभ उठाना चाहिए।

इसके लिए नेत्र चिकित्सा केंद्र के चेयरमैन अभिमन्यु गुप्ता सहित क्लब के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। मल्टीपल जीएमटी चेयरमैन विनय मित्तल ने लायंस क्लब अग्रवाल मंडी द्वारा संचालित यह चिकित्सा केंद्र मंडल में विशेष स्थान रखता है।

वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर फर्स्ट गौरव गर्ग एवं वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय रजनीश गोयल इंटरनेशनल में डिस्ट्रिक्ट 321 की ओर से इंटरनेशनल डायरेक्टर प्रत्याशी नामित अरविंद संगल, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मलकीत सिंह जससर, आलोक भटनागर, राकेश गुप्ता, रीजन चेयरमैन हंसराज गुप्ता, अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि केंद्र पर सभी आधुनिक मशीनों के द्वारा नेत्र रोगियों का इलाज किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर कमला अग्रवाल व संचालन सचिव अलका गुप्ता ने किया। इस अवसर पर पंकज गुप्ता, संतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष दीपक गोयल, अनिल गांधी, अतुल जिंदल, गुणेंद्र गुप्ता पूर्व रीजन चेयरमैन, आशुतोष मित्तल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img