Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

महापंचायत में भैंसवाल में गरजेंगे रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी

  • पांच फरवरी को ग्रामीणों ने बुलाई है भैंसवाल में महापंचायत
  • रालोद पदाधिकारी-कार्यकर्ता जनसंपर्क और तैयारियों में जुटे

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: नए कृषि कानूनों और किसानों पर किए गए लाठीचार्ज से नाराज किसानों ने गांव भैंसवाल में पांच फरवरी को महापंचायत बुलाई है। जिसमें रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी पहुंचेंगे। रालोद पदाधिकारियों ने एक मीटिंग कर गांवों में जनसंपर्क कर महापंचायत में पहुंचने का आहवान किया।

रविवार को शामली रालोद जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन की अध्यक्षता और डा. मुबारक अली के संचालन में हुई बैठक में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के महापंचायत में पहुंचने की जानकारी दी गई। जनपदभर से पहुंचे रालोद पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद अमीर आलम ने कहा कि देश का किसान धर्म, जाति, वर्ण, क्षेत्र की बाधाओं को तोड़कर एकजुट हो गया है और चौधरी अजित सिंह व जयंत चौधरी को मजबूती देने का कार्य कर रहा है। ताकि भविष्य में देश के अन्नदाता को अपने अधिकारों एवं हितो की रक्षा के लिए सड़कों पर न बैठना पड़े।

जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा केंद्र सरकार देश के किसानों को चंद पूंजीपतियों का गुलाम बनाने पर आमादा है और इतना असंवेदनशील हो चुकी है कि कडाके की ठंड में भी कई महीनों से दिल्ली के चारो बॉर्डर पर सड़कों पर धरना देकर बैठे किसानों को अधिकार देने के बजाए बदमान करने का षडयंत्र रचा जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता गांवों में घूमकर लोगों से अपने ट्रैक्टर-ट्रालियों में महापंचायत में पहुंचने का आहवान करें।

इस मौके पर पूर्व विधाक राजेश्वर बंसल, मुकेश सैनी, तरसपाल मलिक, अनवार चौधरी, अशरफ अली खां, सत्यवीर पंवार, देशराज भनेडा, रणधावा मलिक, रजनीश कौरी, शोकेंद्र चौधरी, संजीव पप्पू, सुनील मलिक, वाजिद अली, डा. विक्रांत जावला, सोहनपाल, सर्वेश सिंभालका, अब्दुल गफ्फार, डा. योगेश, राजवीर, इस्लाम, आशुतोष पंवार, रजनीश कौरी, बाबूराम पंवार, सर्वेश आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img