Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

दो गुटों में संघर्ष, दसवीं कक्षा के छात्र की मौत ?

जनवाणी संवाददाता |

तितावी: रविवार देर रात्रि दो गुटों में हुए संघर्ष के बाद एक दसवीं कक्षा के छात्र को ट्रक के आगे धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक के पिता ने बघरा चैकी इंचार्ज पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों के साथ मिलकर पुराना बस अड्डा के पास जाम लगा दिया।

घंटों चले जाम व प्रदर्शन से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारे लग गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद जाम खुल सका। पीड़ित ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

तितावी थाना क्षेत्र के गांव बघरा निवासी संदीप पुत्र पप्पू के 16 वर्षीय पुत्र हर्ष का अपने ही मौहल्ले के कुछ लड़कों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिस पर हर्ष ने नवोदय विद्यालय के पास स्थित चैक पोस्ट पर बघरा चैकी प्रभारी मनोज कुमार को मामले से अवगत कराया।

आरोप है कि बघरा चैकी प्रभारी ने हर्ष व आरोपी लड़कों को चैक पोस्ट पर बैठा लिया तथा कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया। आरोप है कि रास्ते में दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हो गया और उक्त लड़कों ने मारपीट करते हुए हर्ष को तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक के आगे फेंक दिया।

ट्रक का पहिया हर्ष को कुचलता हुआ निकल गया और हर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हर्ष की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हर्ष के शव को कब्जे में लेकर छोटे हाथी में रखवा लिया।

हर्ष के पिता संदीप सैनी ने घटनास्थल पर पहुंचकर छोटे हाथी की चाबी निकाल ली और शव को नीचे उतारने पर अड़ गए। आरोप है कि पुलिस ने जबरन शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले की सूचना ग्राम में जंगल की आग की तरह फैल गई और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए तथा पानीपत-खटीमा मार्ग पर जाम लगा दिया।

मामले की सूचना मिलते ही तितावी थाना प्रभारी राजेन्द्र वशिष्ठ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण नहीं माने। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी अगर समय रहते कार्रवाई कर लेते तो उनके पुत्र की जान बच सकती थी। घंटों चले जाम की सूचना मिलने पर फुगाना सीओ भी मौके पर पहंुचे और आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

लेकिन ग्रामीण टस से मस नहीं हुए तथा आला अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद्द पर अड़ गए। घंटों चले जाम के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा जल्द से जल्द आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। पीडित पिता ने अंकित, अमित, अजय, नितिन, गौरव व छोटू के विरुद्ध तितावी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

टीवी की टॉप एक्टेस में शुमार सायंतनी घोष

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' (2013) में राजमाता...

साउथ के लोकप्रिय स्टार अजित कुमार

अजित ने को अब तक चार विजय अवार्ड, तीन...

कियारा आडवाणी का कन्नड में डेब्यू

सुभाष शिरढोनकर निर्देशक गीतु मोहनदास व्दारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए...

एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाए

नारी! तुम केवल श्रद्धा हो/विश्वास रजत नग पगतल में/पीयूष...

बंगाल में राजनीतिक हथियार बनी मछली

बंगाल में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका...
spot_imgspot_img