Saturday, April 18, 2026
- Advertisement -

सामंता स्टोसुर पहले दौर में बाहर

 

  • मैरी बोजकोवा ने 6-2, 6-0 से हराया, डारिया गैवरिलोवा सीधे सेटों में जीती 

मेलबर्न, एपी: आॅस्ट्रेलिया की सामंता स्टोसुर को रविवार को यहां यर्रा वैली टेनिस क्लासिक के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा लेकिन उनकी हमवतन डारिया गैवरिलोवा ने आसान जीत दर्ज की।

पिछले साल मार्च के बाद अपना पहला प्रतिस्पर्धी मैच खेल रही स्टोसुर को चेक गणराज्य की 16वीं वरीयता प्राप्त मैरी बोजकोवा ने 6-2, 6-0 से हराया। यूएस ओपन 2011 की चैंपियन स्टोसुर ने कोरोना वायरस महामारी और अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण 2020 में टेनिस से ब्रेक लिया था जिससे वह विश्व रैंकिंग में 112वें नंबर पर खिसक गई। वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली विश्व में 451वीं रैंकिंग की गैवरिलोवा ने स्लोवाकिया की विक्टोरिया कुजमोवा को 6-2, 6-0 से पराजित किया। इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने चोटिल होने के कारण एक साल तक बाहर रहने के बाद पिछले साल फ्रेंच ओपन में वापसी की थी। गैवरिलोवा अगले दौर में 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स से भिड़ेगी। सेरना को पहले दौर में बाई मिली है। आॅस्ट्रेलिया की विश्व में नंबर एक एशले बार्टी को भी पहले दौर में बाई दी गयी है।  आॅस्ट्रेलियाई ओपन की पूर्व सेमीफाइनलिस्ट अमेरिका की डेनिली कोलिन्स ने बेल्जियम की यसलाइन बोनवेंचर को 6-3, 6-3 से जबकि उनकी हमवतन शेल्बी रोजर्स ने फियोना फेरा को 6-2, 7-5 से पराजित किया। मेलबर्न पार्क में ही चल रहे एक अन्य टूर्नामेंट जिप्सलैंड ओपन में लाटविया की 2017 की फ्रेंच ओपन चैंपियन येलेना ओस्टापेंको ने इटली की सारा इरानी को 4-6, 6-3, 6-1 से हराया। फ्रांस की कारोलिना गर्सिया ने आॅस्ट्रेलिया की अरानी रोडियोनोवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से शिकस्त दी। एक अन्य मैच में एस्तोनिया की काइया कानेपी ने आस्ट्रेलिया की वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली आस्त्रा शर्मा के खिलाफ हार के कगार पर पहुंचने के बाद वापसी करके 1-6, 7-5, 6-2 से जीत दर्ज की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सताया हुआ पति दार्शनिक जैसा हो जाता है

भारतीय गृहस्थी के कुरुक्षेत्र में पत्नी वह अपराजेय महारथी...

महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक तूफान

संसद के विशेष सत्र में 16 अप्रैल को महिला...

जानलेवा बन रहे कीटनाशक

आजकल कीटनाशक गंभीर स्वास्थ्य जोखिम का कारण बनते जा...
spot_imgspot_img