- सिंघावली अहीर गांव में शोकसभा में पहुंचे थे सपा नेता, किसानों से आंदोलन में सहयोग का आह्वान
जनवाणी संवाददाता |
अमीनगर सराय: सिंघावली अहीर गांव में शोकसभा आयोजित की गयी थी। वहां पर श्रद्धांजलि देने के लिए सपा नेता अतुल प्रधान पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसानों को बुरी तरह खदेड़ना पीटना व उनकी मांगों को ना मानना सरकार की नाकामी नजर आती है। यह सरकार तानाशाही दिखा रही है और इसका जल्द ही करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से कृषि कानून का विरोध करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
सिंघावली अहीर गांव में शोक सभा में आए सपा नेता अतुल प्रधान ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश के किसानों पर जो जुल्म किया का रहा है वो तानाशाही है।
किसानों पर किए जा रहे अत्याचार की कड़ी निन्दा की व किसानों की मांग को जायज बताते हुए किसान विरोधी काले कानून को वापस लेने की बात। कहा कि आने वाला समय कीमती है और इस तानाशाह सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है व किसानों का हर संभव साथ देने के लिए पार्टी आगे खड़ी है।

जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों का उत्पीड़न किया है और अब कृषि कानून लाकर उनको बर्बाद करने का कार्य कर रही है। सपा पार्टी किसी भी कीमत पर इन काले कानून का समर्थन नहीं करेगी और इसका विरोध किया जाएगा।
पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा लगातार किसान आंदोलन का समर्थन किया जा रहा है। वह किसानों के साथ खड़े है और उनका हर जगह साथ दिया जाएगा। आंदोलन को अधिक मजबूत करने के लिए किसानों से आगे आने की अपील की।
इस मौके पर रामबीर, सुदेश मास्टर, भजनलाल, डा. शकील अहमद, सतपाल, हरिकिशन, ब्रह्मप्रकाश, श्यामलाल, रामजस, सूरजपाल, ब्रह्म, हुकुमचंद, मुकेश, राहुल टाटा, मोनू, राजबीर, रामनिवास, ओमी, पप्पू, जयप्रकाश, महावीर, फैरू, श्रीकिशन, लूमसिंह, रामकुमार आदि मौजूद रहे।

