Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

पांचली की बेटी को भेजा सरकार ने नौकरी का न्यौता

  • प्रदेश और देश स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर कर चुकी है गांव का नाम रोशन

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: पांचली की बेटी और मशहूर कुश्ती खिलाड़ी वर्षा चौधरी ने एक बार फिर जहां गांव का नाम रोशन कर दिखाया है, वहीं सरकार की ओर से उसे अब नौकरी का न्योता है मिला है जिसे लेकर परिवार वाले और गांव वालों में खुशी की लहर है और फूले नहीं समा रहे हैं।

गौरतलब है कि पांचली की वर्षा चौधरी पुत्री ठाकुर दिनेश कुमार वर्ष 2015 से अब तक लगभग 6 गोल्ड मेडल देश व प्रदेश स्तर पर जीत चुकी है और कांस्य और रजत पदक की तो उसने मानो झड़ी लगा रखी है।

5 साल पहले 69 किलोग्राम की कुश्ती से शुरू सफर को वर्षा अभी भी जारी रखे हुए है। लगातार इतिहास रच कर गांव का नाम रोशन कर रही वर्षा चौधरी को अब सरकार की ओर से नौकरी का न्योता भी दिया गया है।

वर्षा चौधरी ने बातचीत में बताया कि उसे सरकार की ओर से आईटीबीपी में नौकरी के लिए ऑफर लेटर प्राप्त हुआ जिसे लेकर जहां परिवार वाले में खुशी का माहौल है, तो वही वर्षा के दादाजी महक सिंह भी फूले नहीं समा रहे हैं खुद वर्षा चौधरी का भी सीना गर्व से चौड़ा हो रहा है।

वर्षा चौधरी ने अभी कहा कि अभी उसे और आसमान छूना बाकी है। इसके लिए वह वर्ष 2021 में एक नेशनल गेम खेलकर एक बार फिर देश में नाम रोशन करना चाहती है, तो इंटरनेशनल पर उसका निशाना है।

इसे लेकर वर्षा चौधरी फिलहाल जॉब को कोई तवज्जो नहीं दे रही है और नेशनल और इंटरनेशनल गेम के क्वालीफाई करने में दिन-रात पसीना बहा रही हैं। इसे लेकर उनके परिवार वाले भी उनके हौसले और जज्बे को सलाम करते हुए पूरा साथ दे रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img