- बलवंती देवी इंटर कॉलेज में यातायात जागरूकता कार्यक्रम
- परिवहन विभाग ने आटो, टैंपों चालकों को किया जागरूक
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के अंतर्गत संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने आटो, टैंपो और टैक्सी चालकों को सड़क सुरक्षा के सम्बंध में प्रशिक्षण देकर जागरूक किया। दूसरी ओर परिवहन विभाग द्वारा बलवंती देवी इंटर कॉलेज झिंझाना में छात्राओं और शिक्षकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया।
मंगलवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मुंशीलाल के निर्देशन में पूरण सिंह, मोहम्मद शौकिन, हरेंद्र सिंह ने आटो, टेंपो व टैक्सी चालकों को सड़क सुरक्षा के संबंध में प्रशिक्षण देकर यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने बताय कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, नशे की हालत वाहन नहीं चलाएं, सीट बैल्ट का प्रयोग करें, रॉन्ग साइड गाड़ी को ओवरटेकिंग न करें, लाइन में गाड़ी चलाना, रात में डीपर का प्रयोग करना तथा कोहरे में फॉग लाइट का प्रयोग करें।
यातायात के सभी नियमों का पालन करें। इस दौरान वाहन चालकों को पंपलेट वितरित करके जागरूक किया गया। दूसरी ओर, परिवहन विभाग की टीम ने बलवंती देवी इंटर कॉलेज में बालिकाओं को सड़क सुरक्षा के बारे में समझाया गया। उन्हें यातायात के नियमों की जानकारी देकर नियमों के पालन की शपथ दिलाई। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक, प्र्रधानाचार्य एवं स्कूल स्टॉफ उपस्थित रहे।

