जनवाणी संवाददाता |
फलावदा: शासन के निर्देश पर स्थानीय नगर पंचायत द्वारा चौरी-चौरा शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में व्यापक स्तर पर नगर में सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान दिनांक 5 फरवरी तक जारी रहेगा।
स्थानीय नगर पंचायत के चेयरमैन अब्दुस समद व ईओ सुश्री नीतू सिंह की अगुवाई में बुधवार को ‘‘चौरी-चौरा शताब्दी समारोह’’ के उपलक्ष्य में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया।
इस कार्यक्रम के अन्तर्गत मौहल्ला जोगियान, सैनियान, जगजीवनराम व अन्सारियान में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर चेयरमैन अब्दुस समद ने कर्मचारियों को शासनादेश के हवाले से विशेष सफाई के कडे निर्देश दिये। मौके पर मिली खामियों को दुरूस्त कराया गया।
उन्होंने बताया कि निकाय के सभी वार्डो में सफाई अभियान व सैनिटाईजेशन व फोगिंग आदि का कार्य कराया जायेगा। इस मौके पर अब्दुस समद व ईओ नीतू सिंह, सरदार अहमद, सफाई नायक नत्थन, स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी परवेज अख्तर व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

