जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने बुधवार को चौधरी चरण सिंह विवि कुलपति का घेराव कर ज्ञापन सौपा। इस दौरान छात्रों का कहना था कि सर छोटू राम कॉलेज में जल्द से जल्द आॅफलाइन कक्षाएं संचालित की जाए। ताकि छात्र-छात्राओं की पढ़ाई सही से हो सकें।
अंकित स्वामी ने कहा कि कोरोना काल में सर छोटूराम कॉलेज को अस्थायी जेल बना दिया गया था,लेकिन अब परिस्थिति सही है और छात्रों को कक्षाएं कराने की जरुरत है। इसलिए परिसर को खाली कराया जाए। कुलपति प्रो.एनके तनेजा ने छात्रों की बात सुनते हुए आश्वासन दिया कि जेल को जल्द शिफ्ट करा दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में सनी तोमर, अंबर, राहुल, आर्यन, जतिन, अभिषेक आदि मौजूद रहे।

