जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: यूजीसी नेट 2021 के लिए आॅनलाइन आवेदन शुरु हो चुके है। नेट परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं 2 मार्च तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते है। नेट परीक्षा के लिए दो पेपर आयोजित किए जाते हैं। बता दें कि हर साल यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फोलोशिप और सहायक प्रोफेसर के लिए आयोजित की जाती है।
इस साल राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2 से 7 मई,10 से 12 मई और 14 से 17 मई तक आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट एक कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा हैं, जिसके लिए आॅनलाइन आवेदन लिए जाते है। आवेदन शुल्क भुगतान के लिए विंडो 3 मार्च तक खुली रहेगी। परीक्षा में दो पेपर होते हैं, जिनमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते है। छात्रों को 3 घंटे की अवधि में दोनो पेपर हल करने होते है। पेपर एक में 100 अंक होंगे और पेपर दो में 200 अंक होंगे।

