- माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा सम्मान से दो महिला शिक्षिकाओं व एक शिक्षक व एआरपी को पुरस्कृत किया
मुख्य संवाददाता |
बागपत: माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शिक्षक दिवस पर जनपद के तीन शिक्षकों को जिला शिक्षा सम्मान पुरस्कार से नवाजा है। डीआईओएस ने दो महिला शिक्षिकाओं व एक शिक्षक को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए प्रेरित किया। वहीं बीएसए कार्यालय में एआरपी को भी सम्मानित किया गया।
शिक्षक दिवस पर शनिवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग में भी तीन शिक्षकों को सम्मानित किया गया। डीआइओएस अनुराधा शर्मा ने तीनों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
राजकीय हाईस्कूल मवीकलां की सहायक अध्यापिका भावना, राजकीय हाईस्कूल सूप की सहायक अध्यापिका छवि श्रीवास्तव, राजकीय हाईस्कूल बसौद के प्रधानाचार्य अंतरिक्ष कुमार को जिला स्तरीय शिक्षा सम्मान से पुरस्कृत किया है।
बताया कि भावना व छवि श्रीवास्तव ने ई-ज्ञान गंगा कार्यक्रम के अंतर्गत दूरदर्शन यूपी, स्वयंप्रभा चैनल पर आनलाइन शिक्षण के लिए शैक्षणिक वीडियो निर्माण किया था।

अंतरिक्ष कुमार ने जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी के रूप में बेहतर कार्य किया है। शिक्षकों ने आॅनलाइन शिक्षण से लेकर छात्र-छात्राओं की सहभागिता तक अहम भूमिका निभाई है।
जिसके लिए शासन स्तर से ही उन्हें सम्मानित करने के प्रमाण पत्र भेजे गए हैं। डीआईओएस ने आगे ओर अधिक मेहनत से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
साथ ही दूसरे शिक्षकों से भी अपील की कि वह भी शिक्षा के लिए बेहतर कार्य करें। उक्त शिक्षकों से प्रेरणा लें और शिक्षा में वर्तमान की स्थिति के अनुसार छात्र-छात्राओं के हित में कार्य करें। इस दौरान जयप्रकाश रूहेला, मनोज मलिक, रोहित आदि मौजूद रहे।
बीएसए ने एआरपी को सम्मानित किया
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर लॉकडाउन के दौरान छात्रों को आॅनलाईन शिक्षक कराने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने बताया कि लॉकडाउन पीरियड के दौरान प्रेरणा पोर्टल के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर एआरपी ने शिक्षकों को प्रशिक्षित कर आॅनलाईन शिक्षण कराने में अहम भुमिका निभाई थी। शनिवार को सभी एआरपी को शिक्षण के क्षेत्र में उत्कर्ष्ट कार्य करने के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में राजीव तोमर, भूपेंद्र तोमर, रविंद्र तोमर, विरेंद्र व सोभित विश्रोई रहे।

