- चौरी-चौरा शताब्दी वर्ष पर भव्य समारोह का किया जाएगा आयोजन
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी ने कहा कि चौरा चौरी शताब्दी वर्ष पर भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। गुरूवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी बुध्वार को विकास भवन में अपने कार्यालय पर चौरा चौरी शताब्दी समारोह की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी जो नजदीक के शहीद स्मारक स्थल पर समाप्त होगी। उन्होने कहा कि प्रभात फेरी समाप्त होने के साथ ही राष्ट्रीय गीत का गायन होगा। उन्होने कहा कि प्रभात फेरी में कोविड-19 के नियमों का पूर्णत: पालन किया जाए।
गुरूवार को स्वतंत्रता संंग्राम सैनानियों तथा शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएाा। 11:00 बजे प्रधानमंत्री जी के भाषण का लाइव प्रसारण होगा। शाम के समय संबंधित स्थल पर राष्ट्रधुन बजायी जाएगी। इसके अतिरिक्त चयनित सभी स्थलों दीप प्रज्जवलन की कार्यवाही सुनिश्चित होगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट निर्देशित करते हुए कहा कि इस शताब्दी समारोह से संबंधित सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का पूर्णत: निर्वहन सुनिश्चित करें। अपने-अपने क्षेत्रों से स्वतंत्रता संग्राम स्थलों, स्वतंत्रता सेनानियों तथा शहीद स्थलों पर माल्यार्पण एवं शाम को दीप प्रज्वलित की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, नोडल अधिकारी के रूप में डीपीआरओ आलोक शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित कार्यक्रम से जुड़े अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

