Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

5 को पुलिसकर्मियों को लगेगा कोरोना का टीका, पुलिस लाइन में होगा कैम्प

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: कोरोना वायरस संक्रमण के दौरा लाॅक डाउन में दिन और रात सड़कों पर, बस्तियों में और कोविड कंटेनमेंट जोन में ड्यूटी करने वाले कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी अब कोविड-19 वैक्सीन का टीका लगाने की तैयारी कर ली गयी हैं। हेल्थ वर्कर्स के साथ ही कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स का भी नम्बर आ गया है।

इससे सबसे ज्यादा पुलिस विभाग में हलचल देखने को मिली है। जनपद में 6 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों को फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में कोरोना वैक्सीन का टीका लगाने की तैयारी की जा रही है। इसमें 5 फरवरी को पुलिस कर्मियों और राजस्व विभाग के कर्मचारियों को टीका लगाने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

इसमें पुलिस लाइन में बड़ा कैम्प लगाने की तैयारी है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग में 4 और 5 फरवरी के दो दिवसीय टीकाकरण अभियान की तैयारी भी कर ली है। इन दोनों दिनों में करीब 2347 हेल्थ वर्कर्स को कोविड-19 वैक्सीन का टीका लगाने की तैयारी है। इसके लिए 11 स्थानों पर कैम्प लगाया जायेगा।

भारत में निर्मित कोरोना वैक्सीन के तैयार होने के बाद 16 जनवरी को देश में कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गयी थी। इसके लिए जनपद में भी कोरोना वायरस से लोगों को सुरक्षित करने का मंगल टीका लगाया गया था। इस दिन जनपद में चार प्रमुख स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया था।

इसके बाद अभी तक 22, 28 और 29 जनवरी को भी वृहद अभियान चलाया जा चुका है। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से शत प्रतिशत हेल्थ वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए 4 और 5 फरवरी को दो दिवसीय टीकाकरण अभियान की तैयारी की जा चुकी है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डा. राजीव निगम ने बताया कि 4 फरवरी गुरूवार को जनपद में 11 स्थानों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर, गालिबपुर, खतौली, बुढ़ाना और जानसठ, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बघरा, जिला महिला चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय, पुरुष, मेडिकल काॅलेज बेगराजपुर, शांति मदन हाॅस्पिटल, वर्धमान हाॅस्पिटल जानसठ रोड और वर्धमान हाॅस्पिटल महावीर पर कोविड-19 टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत कैम्प का आयोजन किया जायेगा।

इन 11 स्थानों पर 17 सत्रों का आयोजन प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जायेगा। इन सत्रों में कुल 1780 हेल्थ वर्कर्स को कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड का टीका लगाया जायेगा। इसके लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी हैं। इसके अलावा 5 फरवरी को 6 सत्रों का आयोजन करते हुए सभी हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाने की कार्यवाही को पूर्ण करा लिया जायेगा।

इसके अलावा शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार अब कोरोना काल के दौरान जान जोखिम में डालकर ड्यूटी करने वाले फ्रंट लाइन वर्कर्स को भी टीकाकरण अभियान चलाने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जा रही है। इसके लिए सबसे बड़ी हलचल पुलिस विभाग में नजर आ रही है।

सूत्रों के अनुसार जनपद में करीब 6600 पुलिस कर्मियों का चयन कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण के लिए गया है। इनमें करीब 500 पुलिस कर्मियों का रिजर्व पुलिस लाइन से चयन हुआ है, सभी थानों के स्टाफ और पुलिस कार्यालयों के स्टाफ को भी कोविड-19 का टीका लगाया गया है।

फ्रंट लाइन वर्कर्स में पुलिस कर्मियों के अलावा नगरीय निकायों के सफाई कर्मचारी, अधिकारी, पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मी और अधिकारी तथा राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। इसको लेकर पोर्टल से सूची का इंतजार किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस विभाग ने भी अपनी तैयारी प्रारम्भ कर दी हैं। पुलिस विभाग की ओर से फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में अफसरों व कर्मचारियों की सूची गृह विभाग उत्तर प्रदेश को भेजी गयी थी। वहीं से सूची कोविड पोर्टल को-विन पर सूची अपलोड की जायेगी।

शासन से 5 फरवरी को चलने वाले अभियान में फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीकाकरण अभियान में शामिल करने के निर्देश दिये हैं। इसके लिए बीते दिन राज्य के एसीएस स्वास्थ्य व अन्य अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंस में सभी जनपदों के सीएमओ को भी दिशा निर्देश दिये हैं।

5 फरवरी के अभियान में हेल्थ वर्कर्स के साथ 10 प्रतिशत फ्रंट लाइन वर्कर्स को शामिल करने के निर्देश दिये गये हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके लिए सीएमओ डा. प्रवीण कुमार चोपडा ने बताया कि शासन ने फ्रंट लाइन वर्कर्स को भी टीकाकरण अभियान में शामिल करने के निर्देश दिये हैं। 5 फरवरी को इनका टीकाकरण कराया जायेगा।

अभी सूची तैयार की जा रही है। उनका कहना है कि 5 फरवरी तक हेल्थ वर्कर्स का टीकाकरण कार्य पूर्ण करा लिया जायेगा। जनपद में 12036 हेल्थ वर्कर्स का चयन इस टीकाकरण के लिए किया गया था। वहीं एसएसपी अभिषेक यादव ने भी पुलिस कर्मियों के टीकाकरण के लिए पूरी तैयारी करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने शहरी क्षेत्र के पुलिस कर्मियों के लिए टीकाकरण स्थल के रूप में रिजर्व पुलिस लाइन का चयन किया है।

यहां पर शहरी के तीनों थानों नई मण्डी, शहर कोतवाली और सिविल लाइन के स्टाफ, रिजर्व पुलिस लाइन के कर्मचारी व अधिकारी तथा पुलिस कार्यालयों के स्टाफ व अफसरों का टीकाकरण कराने की तैयारी करने के निर्देश दिये हैं।

पुलिस लाइन में करीब एक हजार से अधिक पुलिस कर्मियों का टीकाकरण कराये जाने की तैयारी के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। आज पुलिस विभाग के टीकाकरण के लिए गठित टीम में शामिल पुलिस अफसरों ने सीएमओ कार्यालय जाकर सम्पर्क किया और तैयारियों की जानकारी ली।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img