Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

फीस नहीं तो परीक्षा नहीं और परीक्षा नहीं तो प्रमोशन भी नहीं

  • सहोदया बिजनौर समिति की बैठक में हुई समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: पब्लिक स्कूल बिजनौर में सहोदया बैठक में जिले के लगभग सभी प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य विकास त्यागी ने सभी प्रधानाचार्यों का पुष्पगुछ देकर स्वागत किया। इस मीटिंग में फीस व बच्चों की शिक्षा में कोविड -19 के फल सवरूप आने वाले व्यवधान के उपरांत शिक्षा में सुधार के लिए विचार विमर्श किया गया।

सहोदया बिजनौर समिति की अध्यक्ष डा. सीमा विश्वास ने बताया की कक्षा छह से कक्षा आठ तक स्कूल खोलने की रणनीति तैयार की गयी है। उन्होंने बताया की सरकार इस पर जल्द ही निर्णय ले सकती है ऐसे में जो भी सरकार का निर्णय होगा स्कूल उसके अनुसार ही व्यवस्था करेगे। बच्चों को असुविधा न हो इसका ध्यान रखा जाएगा व कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार ही कक्षाएं संचालित होगी।

डॉ सीमा विश्वास ने बताया की बच्चों की आंतरिक प्रतिभा को निखारने के लिए छात्रों को विषय के अनुरूप क्रिटिकल थिंकिंग व लर्निंग बाय डूइंग करके सीखना के आधार पर छात्रों की छिपी हुई आंतरिक प्रतिभा को निखारने के लिए विषय प्रोजेक्ट एक्टिविटी के तौर पर स्कूल तैयारी कराये व विषय को रोचक बनाया जा सके ताकि स्किल बेस शिक्षा का विकास हो। सहोदया बैठक सर्व सहमति से निर्णय लिया गया की परीक्षा में बैठाने के लिए व नई कक्षा में प्रमोशन पाने के लिए सत्र 2020-21 की पूरी फीस जमा कराना अनिवार्य होगा। यदि फीस नहीं तो परीक्षा नहीं और परीक्षा नहीं तो प्रमोशन भी नहीं।

अप्रैल के पहले सप्ताह से सुरू होगा नया सत्र

सहोदया बिजनौर समिति के सचिव इंद्रापाल सिंह ने बताया की अप्रैल के पहले सप्ताह से नया सत्र शुरू होगा। कोरोना महामारी के दौरान सत्र देर से शुरू होने की वजह से बच्चों की पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ है। नए सत्र में कार्य दिवस का नुकसान न हो इसे लेकर भी तैयारी की जा रही है जिसके तहत वार्षिक गृह परीक्षा सत्र 2019 -20 मार्च के पहले सप्ताह में शुरू करा दिए जाएंगी।

इसके लिए सभी स्कूल अपने हिसाब से तैयारी करेंगे। जिससे नए सत्र में बच्चों की पढ़ाई किसी तरह प्रभावित न हो और 220 दिन कार्य दिवस बने रहे। यह व्यवस्था सभी स्कूलों में लागू होगी। बैठक में कोषाध्यक्ष डा. संजीव कुमार राठी व सदस्य विनय चौधरी, डॉ डीएस नेगी, विकास त्यागी, डॉ सरजीत सिंह, राजीव सक्सेना, श्याम तिवारी, ऋतु कोचर, सुचित्रा मालवीय, अनुपम शर्मा, डीएम गौड़, किरपाल सिंह, मयंक कौशिक, कविता चौहान, अंकुर त्यागी, तृप्ति तिवारी, मंसूर खान, टीकम सिंह आदि स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img