- आरबीडी कॉलेज में मैस्कॉट डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आरबीडी महिला महाविद्यालय के चित्रकला विभाग ने मैस्कॉट डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं अपने मैस्कॉट डिजाइन द्वारा सड़क पर चलने के नियमों को समझाया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डा.जकिया रफत ने किया।
प्राचार्य ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी कि किस प्रकार वे अपना व अन्य राहगीरों का जीवन सुरक्षित कर सकती है। प्रतियोगिता का निर्णय प्राचार्य डा.जकिया रफत, हिंदी विभागाध्यक्ष डा.सविता मिश्र द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में अंजुम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमश: फरहा, सोनिया मलिक, साहिल चौधरी, वृत्तिका, ज्योतिका, मानसी को पुरस्कार से नवाजा गया। प्रतियोगिता का निर्देशन डा.शताक्षी चौधरी असिस्टेंट प्रोफेसर ने किया। कार्यक्रम की संयोजिका उजाला रानी एवं सहसंयोजिका डा.ऋचा शर्मा रही।
प्रतियागिता में गोल्डी, उपासना, सलीना, ईरम, मंजरी सिंह, मुस्काल अली, शगुन चौधरी, फरहीन, कंचन, शहजा परवीन, आरती, गार्गी चौधरी, निधि शर्मा आदि छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में डा. मंजु चौधरी, डा.शारदा द्विवेदी, आस्था, दीपा, मनीषा, मोना आदि मौजूद रही

