जनवाणी ब्यूरो |
मुजफ्फरनगर: कैड कंप्यूटर सेंटर ट्रस्ट और बेसलाइन मानव उत्थान समिति के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा अभियान कार्यक्रम का आयोजन दीनदयाल अंतोदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सेंटर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वंशिका अग्रवाल, आरटीओ विपिन मिश्रा, परियोजना अधिकारी डूडा संदीप कुमार, इंडस्ट्रीलिस्ट व समाजसेवी अभिषेक अग्रवाल, शहर मिशन प्रबंधक डूडा मुजफ्फरनगर से अमित आत्रे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राओं को सड़क नियमों का पालन करने के लिए शपथ भी दिलाई गयी। कार्यक्रम का संचालन मुकुल दुआ ने किया। कार्यक्रम के आयोजक अश्वनी शर्मा एवं सुमित गोयल ने सभी अतिथियों का हृदय से आभार प्रकट किया।

