Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

चेयरमैन ने पालिका की टीम के साथ किया कालोनियों का सर्वे

  • वर्षों से विकास कार्यों से वंचित थे इन कालोनियों के निवासी

जनवाणी ब्यूरो |

कैराना: विकास कार्यों से वंचित नगर पालिका के बाहर स्थित कॉलोनियों में होने वाले विकास कार्यों का पालिका चेयरमैन ने सर्वे कराया। कॉलोनियों में चेयरमैन के द्वारा लाइट लगवाने का कार्य शुरू करा दिया गया।

कैराना नगर पालिका से बाहर स्थित कॉलोनियों वासियों के वोट तो नगरपालिका के चुनाव में डलते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक भी कॉलोनियां नगर पालिका की ओर से कराए जाने वाले विकास कार्यों से पूरी तरह वंचित थी।

कॉलोनीवासी लगातार कालोनियों में नगर की तरह विकास कार्य कराए जाने की मांग कर रहे थे। शनिवार को पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन व उनके पुत्र युवा नेता अनम हसन ने पालिका की टीम के साथ तीतरवाड़ा रोड स्थित राजनगर, गुलशन नगर व रहमतनगर कालोनियों में पहुंचकर विकास कार्यों का सर्वे कराया। जहां पर कॉलोनियों में बिजली के खंभे, स्ट्रीट लाइटें व सड़के बनाए जाने की आवश्यकता हैं।

पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने बताया कि कॉलोनीवासियों के पालिका चुनाव के दौरान वोट तो डल रहें थे, लेकिन सभी कॉलोनी वासी विकास कार्यों से वंचित थे। कॉलोनी वासियों द्वारा उनसे लगातार कॉलोनियों में विकास कार्य कराए जाने की मांग की जा रही थी।

उनके द्वारा सभी कालोनियों में मूलभूत सुविधाओं एवं विकास कार्यों का सर्वे किया गया है। जल्द ही विकास कार्यों की कार्य योजना तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि पालिका से बाहर हदूद में स्थित कॉलोनियों को पालिका में शामिल करने के लिए परिसीमन की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जा चुकी है। शासन के निर्देश मिलने के बाद पालिका के बाहर हदूद में स्थित कालोनियों को पालिका क्षेत्र में शामिल किया जाएगा। उनके द्वारा कुछ स्थानों पर विद्युत खंभे व स्ट्रीट लाइटें का कार्य भी शुरू करा दिया गया हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img