Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

अपराध नियंत्रण को सूचीबद्ध अपराधियों पर करें कार्रवाई

  • डीएम-एसपी ने की त्रिस्तरीय चुनाव तैयारियों की समीक्षा
  • थाने का औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

थानाभवन: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के चलते डीएम व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से थानाभवन थाने का निरीक्षण किया। पुलिस को सभी चुनाव संबंधी तैयारी पूरी करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई हैं।

जिसके चलते जिला अधिकारी जसजीत कौर व पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने संयुक्त रूप से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर थाने का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी और एसपी के थाने पहुंचते ही पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

करीब आधा घंटे तक पुलिस अधीक्षक ने चुनाव संबंधी पुलिस की तैयारियों का बारीकी से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी को चुनाव से पहले अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण करने के लिए सूची बनाकर कार्रवाई करने के आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले उच्च अधिकारियों के दिशा निदेर्शों के अनुसार सभी तैयारियों को पूरा कर ले जिससे होने वाले चुनाव में चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराया जा सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img